आज का भविष्यफल (5 अक्टूबर): बड़े शुभ नक्षत्र में चंद्र, गुरु और मंगल, 8 राशियों की दिन भर रहेगी मौज

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka rashifal 5 October 2026 bhavishyafal: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों को शुभ फल प्रदान करेगी। इन भाग्यशाली राशियों को धन में वृद्धि और करियर में उन्नति मिलने की संभावना है। पढ़ें आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2026

aaj ka rashifal 5 october 2026
आज का राशिफल 5 अक्टूबर 2026

Aaj ka rashifal 5 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: गुरु, चंद्रमा और मंगल बड़े ही असाधारण योग बनाकर कर्क राशि में बैठे हैं। स्वगृही चंद्रमा हैं, उच्च के गुरु हैं और नीच के मंगल हैं, लेकिन मूल त्रिकोण के हैं, तो ये भी यहां शुभ फल दे रहे हैं। अत्यंत शुभकारी, चंद्रमा पुष्य नक्षत्र के हैं। बड़े शुभ नक्षत्र में चंद्रमा, गुरु और मंगल के साथ संयोग कर रहे हैं। भौतिक सुख-संपदा में लोगों की वृद्धि होगी। घर में कुछ शुभ संस्कार होंगे और घरेलू सुख बढ़ेगा। लोग मेटलिस्टिक लाइफ को खूब भोगेंगे। ये अच्छी स्थिति रहेगी। केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में हैं।

राशिफल-

मेष राशि:

भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा, स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है लेकिन अच्छी है। व्यापारी की स्थिति अच्छी, वैवाहिक जीवन के लिए बड़ा अच्छा समय है। बस जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखिएगा, हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापारी की स्थिति बड़ी अच्छी है, अपनों का साथ है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

शब्द-साधक की तरह व्यवहार करेंगे। जगजीत लिंग शब्दों से, वाणी से, धन की आवक बढ़ेगी, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान, व्यापार सब कुछ अद्भुत है आपका। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ है।

कर्क राशि:

अत्यंत शुभकारी समय है। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं, पवित्रता के बिल्कुल देव और देवी बने हुए हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा।

सिंह राशि:

सिंह राशि को मानसिक चिंता घेरे हुए है और बहुत ज्यादा उठापटक में मानसिक अह चिरचिरापन बना हुआ है। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी चल रही है। स्वास्थ्य हालांकि ठीक है, व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा, अद्भुत। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, बिगड़े हुए कार्य भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि:

ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय है, लेकिन स्वास्थ्य, प्रेम-संतान के लिए अच्छा समय नहीं है। व्यापारिक स्थिति भी कुल मिलाकर ठीक-ठाक रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

शादी-ब्याह तय होगा और जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत मकर राशिफल

कुंभ राशि:

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। पढ़ें आज का विस्तृत कुंभ राशिफल

मीन राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय, स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत मीन राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़8 राशियों की दिन भर रहेगी मौज, हर ओर से आएंगी खुशियां ही खुशियां