आज की भविष्यवाणी (30 सितंबर): 5 राशियों को मिलेंगे शुभ फल, पास आएगा पैसा और तरक्की के योग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 30 September 2026 bhavishyafal: आज 30 सितंबर 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़ें आज का राशिफल 30 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 30 September 2026
आज का राशिफल 30 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 30 September 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में हैं। चंद्रमा भरणी नक्षत्र के हैं और मेष राशि में हैं। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इस तरह से चंद्रमा मंगल के घर में हैं। अच्छी स्थिति है, शुभता वाली स्थिति है। दांपत्य के लिए अच्छा होगा, प्रेम के लिए अच्छा होगा, सरसता के लिए अच्छा होगा।

मेष राशि:

सरस बने रहेंगे, आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी दिख रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा सा व्यथित और व्यग्र रहेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

प्रेम में रहेंगे, खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। यात्रा का योग बन रहा है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, लाभकारी योजनाएं फलीभूत होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:

चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य मध्यम है, प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है तथा व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि:

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम और संतान भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी तथा व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

गृह क्लेश के संकेत हैं, लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी भी संभव है। सायंकाल तक अपनी स्थिति, इस तरीके की जो है, उसको निपटा लीजिए। थोड़ा इसके बाद मध्यम समय होगा। प्रेम-संतान, व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा, नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं आप। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

धन की स्थिति मजबूत होगी, लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान का साथ होगा। बस थोड़ा सा जुबान पे काबू रखिएगा और अभी निवेश मत करिएगा। दांपत्य और अपने स्वास्थ्य को बचाइए।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। करवा चौथ के लिए पढ़ें Karwa Chauth Katha और जानें Karwa Chauth Moonrise time live updates। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज की भविष्यवाणी (30 सितंबर): 5 राशियों को मिलेंगे पूरे दिन मिलेंगे शुभ फल