Aaj ka rashifal (26 अगस्त): आज 7 राशियों के लिए प्रबल धन लाभ के योग, दिन भर मिलेगा भाग्य का साथ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 26 August 2026, Today Horoscope: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ स्थिति का निर्माण कर रही है। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ भाग्य का साथ भी मिलेगा। पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj ka rashifal 26 August 2026
आज का राशिफल 26 अगस्त 2026

Aaj ka rashifal 26 August 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति-मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा श्रवण नक्षत्र के होकर के, जिसके मालिक चंद्रमा स्वयं होते हैं, चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में मकर राशि में बैठे हैं, जो कि एक बहुत ही शांति का प्रतीक है। विसर्जित अगर कुछ करना चाहते हैं, आप नदी में कुछ प्रवाहित करना चाहते हैं, स्नान के लिए, ध्यान के लिए, शांतचित्त होने के लिए, एकाकीपन के लिए यह नक्षत्र जाना जाता है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी थोड़ी मध्यम बनी हुई है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार तो मैंने बताया ही, एक बड़ा ही प्रोफेशनली आप बहुत अच्छा फील करेंगे और पर्सनली भी बहुत अच्छा फील करेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहिए, शुभ होता रहेगा।

वृषभ राशि:

भाग्य साथ देगा। यात्रा करने का सुअवसर मिलेगा। स्वास्थ्य काफी पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। अभी थोड़ा निवेश से बचें। बजरंगबली को प्रणाम करें, शुभ होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी नहीं है। लग्न का मंगल शत्रु-क्षेत्री बैठा हुआ है। लग्नेश केतु के साथ बैठे हुए हैं, तो स्वास्थ्य की स्थिति आपकी खराब है। चंद्रमा भी अष्टम भाव में जाकर के दुर्घटना का योग बना रहे हैं, तो थोड़ा बच के पार करिए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। निवेश के लिए भी उपयुक्त समय है। नीली वस्तु पास रखना और लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

कर्क का मालिक चंद्रमा, चंद्रमा के नक्षत्र में सप्तम भाव में बैठे हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में एक रंगीनियत बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ बहुत अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें, अच्छा होगा।

सिंह राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। शारीरिक परेशानी थोड़ी छोटी-मोटी बनी रहेगी। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन प्रेम भरपूर रहेगा। संतान से थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन संतान आपके तरक्की करता रहेगा। तो एक सुखद समय का निर्माण है, लेकिन शत्रुओं के एक्टिव होने से, थोड़ा छोटी-मोटी बीमारियां एक्टिव होने से थोड़ा डिस्टर्बेंस बना रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ अवसर होगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करिए। थोड़ा प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति बनी रहेगी। संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा। भावुकता में आके कोई निर्णय मत लीजिएगा, नहीं तो नुकसान होगा। निवेश के लिए अच्छा समय होगा, भाग्य साथ दे रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

लग्न का स्वामी द्वादश भाव में नीच का है, थोड़ी सी इम्यून सिस्टम डाउन रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगा, व्यापार आपका बहुत अच्छा रहेगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, तो थोड़ा शांतचित होकर चीजों को निपटाएं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का शुभ अवसर प्राप्त होने का संकेत है। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जो भी आपने डिजाइन किया है, जो सोच रखा है, उसको कार्य रूप दें, शुभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां, रक्त से संबंधित थोड़ी परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम से भाग्योदय हो रहा है, संतान का भाग्योदय हो रहा है और एक शुभता लिए हुए यह समय आया है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

स्वास्थ्य पर थोड़ा सा आपको ध्यान देना चाहिए। लग्नेश के अष्टम भाव में होने से थोड़ा गड़बड़ रहेगा, हालांकि वह उच्च का है, फिर भी अष्टम में जाने से परेशानी होगी। प्रेम की स्थिति परवान चढ़ रही है, संतान निरंतरता के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात देखी जा रही है। तो पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी है, हेल्थ को छोड़कर के प्रोफेशनल लाइफ भी आपकी अच्छी है। सरकारी तंत्र का लाभ मिल रहा है, थोड़ा जुबान पर काबू रखिएगा और निवेश अभी मत करिएगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति आएगी। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत ही अच्छी है, बहुत आगे जा रहे हैं आप। व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। शुभ संकेत दिखाई पड़ रहा है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, मन व्याकुल रहेगा, घबराहट-बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सिरदर्द-नेत्र पीड़ा से परेशान रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधार चुकी है। अब प्रेम आपके जीवन में प्रवेश कर रहा है और आपके परिवार तक प्रवेश कर रहा है। विपरीत लिंगी संबंधों में थोड़ा सा... जो लोग मैरिड हैं, वह थोड़ा ध्यान रखिएगा, अदरवाइज कुछ उंगली उठेगी या अपमानजनक स्थिति आ सकती है। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

आय के नए-नए सुअवसर प्राप्त होंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है, यात्रा का योग बन रहा है। नीली वस्तु दान करना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज 7 राशियों के लिए प्रबल धन लाभ के योग, दिन भर मिलेगा भाग्य का साथ