Aaj ka rashifal (25 अगस्त): आज 6 राशियों को धन लाभ के संकेत, मिल सकती है करियर में तरक्की भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 25 August 2026, Today Horoscope: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए धन लाभ के योग बन रही है, जबकि कुछ राशि वालों को थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह है। पढ़ें आज आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल 25 अगस्त 2026।

aaj ka rashifal 25 august 2026
आज का राशिफल 25 अगस्त 2026

Aaj ka rashifal 25 August 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में बने हुए हैं। गुरु कर्क राशि में, सूर्य-बुध-केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा मकर राशि में चल रहे हैं और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हैं। सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा और शनि के घर में बैठे हैं। थोड़ा विवादित फेज है। मन परेशान रहेगा। थोड़ा सा डिप्रेशन वाला समय हो सकता है। लोगों को थोड़ा सा परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन एग्रेशन में कुछ काम अच्छे भी होंगे। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि

व्यवसायिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है और प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी पहले से बेहतर कही जाएगी। व्यापार अच्छा है, निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापार भी आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति भी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। एक शुभ संकेत दिख रहा है, बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। स्वास्थ्य ओवरऑल ठीक है, लेकिन थोड़ा मध्यम हो जाएगा। शत्रु एक्टिव रहेंगे, लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है, लेकिन प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि भी होगी। और भौतिक सुख-संपदा से संबंधित कुछ खरीदारी संभव है—भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापार अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश करने लायक अभी नहीं है, नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य प्रभावित है, थोड़ा सा सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे, यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा बना रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का राशिफल: आज 6 राशियों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें अपनी राशि का भविष्यफल