Aaj ka rashifal (24 अगस्त 2026): आज 6 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारे, ये राशियां बचकर पार करें दिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 24 August 2026, Today Horoscope: आज 24 अगस्त 2026 को सावन का आखिरी सोमवार है। जानें सावन के आखिरी सोमवार को ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी और किन राशियों को होगा लाभ और कौन-सी रहें सावधान।

aaj ka rashifal 24 august 2026
आज का राशिफल 24 अगस्त 2026

Aaj ka rashifal 24 August 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य, बुध, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होकर के धनु राशि में, शुक्र के नक्षत्र में, धनु राशि में है, कंट्राडिक्ट्री रहेगा और मन थोड़ा दुविधा में रहेगा, कोई भी डिसीजन लेने में काफ़ी प्रॉबलम होगी। मानसिक उथल-पुथल तो नहीं कहेंगे, लेकिन शंका बनी रहेगी मन के अंदर। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं। आज सावन का आखिरी सोमवार है।

राशिफल

मेष राशि-

मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है और प्रेम संतान की भी स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। यात्रा का योग बनेगा, यात्रा सुखद रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि-

थोड़ी सी जो परेशानी थी, उसमें सौम्यता आएगी, लेकिन अभी परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य से संबंधित थोड़ा सा ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी अच्छा है। वाणी पे थोड़ा सा ज़रूर ध्यान रखिएगा, कठोर भाषा के प्रयोग से आपको बचना चाहिए। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि-

प्रेम-विवाह की तरफ जाएगा, डेटिंग के लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। अगर कोई नए प्रेम की शुरुआत कर रहे हैं तो यह अच्छा होगा, पुराना प्रेम भी एक सुखद रहेगा। अगर शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ बहुत अच्छा संबंध बना रहेगा। स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा, निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा यह। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि-

कर्क राशि की स्थिति अच्छी है और हर लिहाज से बेहतर है, लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेगी आपको। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली रहेगी। व्यापारीक स्थिति आपकी अच्छी है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा।

सिंह राशि-

भावनात्मक संबंधों में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक है, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारी की स्थिति अच्छी है, सरकारी तंत्र का साथ होगा, पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा, निवेश के लिए भी उपयुक्त समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि-

थोड़ा सा स्वास्थ्य, सिर में परेशानी संभव है, बाकी पहले से सुधार हो चुका है। भाग्य साथ दे रहा है, भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे, थोड़ा ग्रह कलह भी संभव है। प्रेम संतान का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा, निवेश आप कर सकते हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि-

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, प्रोफेशनल लाइफ आपकी बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम संतान थोड़ा मध्यम, स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि-

धन का आगमन बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा, पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि-

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति भी आपकी बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि-

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा, खर्च की अधिकता रहेगी, सरदर्द-नेत्र पीड़ा बना रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी आपका बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि-

आय की स्थिति मजबूत होगी, यात्रा का योग बनेगा, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि-

व्यापारिक सफलता मिलेगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज 6 राशियों के बुलंद रहेंगे सितारे, ये राशि वाले संभलकर पार करें दिन