आज की भविष्यवाणी (23 सितंबर): शुभता की प्रतीक बनेंगी ये 5 राशियां, झोली में आएंगी खुशियां और धन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 23 September 2026: आज 23 सितंबर, बुधवार का दिन कई राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। इन राशियों को आकस्मिक धन लाभ होने के साथ रोजी-रोजगार में तरक्की हासिल हो सकती है। पढ़ें आज की भविष्यवाणी।

aaj ka rashifal 23 september 2026
आज का राशिफल 23 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 23 September 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य और बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा मकर राशि में और श्रवण नक्षत्र के हैं। चंद्रमा शनि के घर में बैठे हैं। शीतलता का प्रतिनिधित्व करेंगे यह और मन शीतल रहेगा। व्यावसायिक ऊर्जा बढ़ी रहेगी। थोड़ी चंचलता होगी, लेकिन यह चंचलता किसी के लिए खराब नहीं होगी। किसी के लिए भ्रमित करने वाली नहीं होगी, किसी को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि

व्यावसायिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि -

भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार आपका चलता रहेगा अपनी गति से, कोई प्रॉब्लम नहीं है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि -

एक दिन और थोड़ा बच के पार करिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति भी आपकी ठीक-ठाक रहेगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेम में रहेंगे आप। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नव-प्रेम का आगमन संभव है। भाग्य साथ देगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सारी शुभता आप में मौजूद इस समय रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य अच्छा है। सरकारी तंत्र से जुड़े रहे हैं। धनागमन हो रहा है। शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आपका दबदबा कायम रहेगा। छोटी-मोटी परेशानियाँ परेशान करेंगी। प्रेम, संतान, व्यापार फिर भी बहुत अच्छा रहेगा। थोड़ी प्रेम में दूरी संभव है, लेकिन प्रेम बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

तुला राशि:

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन घरेलू सुख बढ़-चढ़कर लेंगे। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करें। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

पराक्रम रंग लाएगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापारिक स्थिति अत्यंत शुभकारी है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि

धनागमन होगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। अपनों की संख्या बढ़ेगी। जुबान पर थोड़ा काबू रखिएगा और जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि

शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। तेज आप में विद्यमान रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि

आय की स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज की भविष्यवाणी (23 सितंबर): शुभता की प्रतीक बनेंगी ये 5 राशियां