आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: ग्रहों की चाल से बदलेगा 12 राशियों का हाल, कुंभ को धन लाभ तो मीन को मिलेगी बड़ी सफलता

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: 23 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ, रुका पैसा मिलने और यात्रा के योग बन रहे हैं। मीन राशि को करियर और कारोबार में सफलता के संकेत हैं।

Aaj Ka Rashifal 23 August 2026:
Aaj Ka Rashifal 23 August 2026:

Aaj Ka Rashifal 23 August 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य, बुध, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा मूल नक्षत्र के होकर के धनु राशि में, शतीषा का नक्षत्र है, मूल की शांति जरूर करानी चाहिए जो बच्चे इस मूल नक्षत्र में पैदा हुए हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

राशिफल

मेष राशि- धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, थोड़ा नेगेटिविटी है लेकिन अच्छी है। संतान को लेकर के मन परेशान चल रहा है, लेकिन अब वह अच्छी स्थिति में है आपका संतान। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, निवेश करने की स्थिति में हैं और कर लीजिए। काली जी को प्रणाम करना शुरू होगा।

वृषभ राशि- थोड़ा बचकर पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, चोट-चपेट लग सकता है। वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। निवेश अभी मत करिएगा, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, लग्न का मंगल अच्छा नहीं है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय दिखाई पड़ रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- थोड़ा सा स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, लेकिन बड़ा उत्तम समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी बनी हुई है और व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है ये। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि की स्थिति मिला-जुला है। भाग्य साथ देगा। बहुत समाज में सराहे जाएंगे। लेकिन बड़े अधिकारियों के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं। पिता से थोड़ी दूरी दिख रही है। बाकी आपकी स्थिति व्यापारिक और स्वास्थ्य की स्थिति लगभग ठीक-ठाक है। सूर्य को जल देना और तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा और लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- धन का आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है या जो जीवनसाथी में प्यार ढूंढ रहे थे, वह प्यार आपको मिल रहा है। स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार बहुत ही अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वंडरफुल टाइम। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़ग्रहों की चाल से बदलेगा 12 राशियों का हाल, कुंभ को धन लाभ तो मीन का चमकेगा भाग्य