आज का राशिफल 22 अगस्त 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी 12 राशियों का हाल, मेष-वृश्चिक को लाभ तो वृषभ-मकर रहें सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

22 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। मेष, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए दिन आर्थिक, करियर और निजी मामलों में अच्छे संकेत दे रहा है। वहीं वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को कुछ मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

आज का राशिफल
aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, बुध और गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र के हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र में सतषा होता है और 27 दिन पे फिर से जन्म के 27वें दिन ज्येष्ठा नक्षत्र जब आता है, तो उस दिन ज्येष्ठा की शांति कराई जाती है। सायंकाल से चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु कुंभ राशि में हैं और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। किसी मंदिर इत्यादि की यात्रा संभव है। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधार की तरफ है। व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना और पीली वस्तु पास रखना, पीला वस्त्र इत्यादि धारण करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल होंगी। सायं काल से पहले अपनी चीजों को निपटा लीजिए, अदरवाइज थोड़ा दो-सवा दो दिन के लिए खराब समय आ जाएगा। वाहन धीरे चलाइए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जीवन साथी का बहुत अच्छा इस समय सानिध्य मिलेगा आपको। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए, बुखार या रक्तचाप बढ़ना का संकेत है। बाकी आपकी सारी स्थिति है। निवेश के लिए बड़ा अच्छा समय बना हुआ है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- स्वास्थ्य छोटी-मोटी परेशानियों के चपेट में रहेगा और थोड़ा शत्रु भी एक्टिव रहेंगे। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापार आपका अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा, लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, व्यापार आपका अच्छा है, स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि- भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़ा गृह कलह का भी संकेत है, स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। कोई भी चीज अगर नई शुरुआत करना चाहते हैं, डिज़ाइन कर रखे हैं, तो कार्यरूप दीजिए। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे मत लगाइएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि- सायंकाल के बाद स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति आलरेडी बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी, व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- आय के नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफल 22 अगस्त 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी 12 राशियों का हाल, मेष-वृश्चिक को लाभ