Aaj ka rashifal (2 सितंबर 2026): आज 7 राशियों की खुशियों से भरेगी झोली, बन रहे धन लाभ के प्रबल योग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 2 September 2026, Today Horoscope: आज का दिन कई राशियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आया है। कुछ राशियों को धन लाभ होने के साथ उपलब्धि हासिल हो सकती है। देखें पंडित जी से कैसा बीतेगा आपका दिन।

aaj ka rashifal 2 september 2026
आज का राशिफल 2 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 2 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में बने हुए हैं। गुरु कर्क राशि में, सूर्य, बुध, केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में। चंद्रमा भरणी नक्षत्र के होकर के मंगल के घर में बैठे हुए हैं। शुक्र के नक्षत्र में चंद्रमा हैं और मंगल के घर में। थोड़ा सा उन्मादी बनाएंगे, हार्मोन्ली एक्टिव रहेंगे आप, स्टिम्युलेटेड फील करेंगे, लक्जरी ढूंढेंगे, विपरीत लिंगी साथ ढूंढेंगे, तो थोड़ा सा अपने को कंट्रोल करके चलिएगा। यह जनमानस के लिए सबके लिए होता है, इसका असर कुछ न कुछ जरूर पड़ता है।

मेष राशि:

जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता पर काम कीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। क्रोध पर काबू रखिएगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अनाप-शनाप खर्चे होंगे। अज्ञात भय सताएगा। सरदर्द और नेत्र-पीड़ा के संकेत हैं। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। निवेश अभी मत करिएगा। जुबान पर कठोर भाषा के प्रयोग से बचिएगा। बाकी स्थिति आपकी अच्छी है। पीली वस्तु या चने की दाल इत्यादि का दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

आय के नए-नए मार्ग से जुड़ेंगे आप। पुराने मार्ग बने रहेंगे। रुका हुआ धन, अगर किसी को दिए हैं तो वापस आने के संकेत हैं, इस पर आप काम कर लीजिए। यात्रा सफलतापूर्वक चलेगी और यह लाभप्रद भी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए आपको। लग्न का मंगल रक्त-संक्रमण दे सकता है। लाल वस्तु या मसूर की दाल इत्यादि का दान करिए, शुभ होगा।

कर्क राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। संतान को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, बाकी स्थिति भी अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में दूरी रहेगी, अपनापन बना रहेगा। संतान को लेकर मन खिन्न रहेगा, लेकिन संतान आपकी तरक्की करेगी। एक शुभ समय कहा जाएगा, लेकिन बहुत आनंददायक समय नहीं कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखना और भगवान विष्णु को पीली वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।

कन्या राशि

थोड़ा बचकर पार करिएगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम और संतान की स्थिति आपकी अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा चलेगा। वाहन धीरे चलाइएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। शनिदेव को प्रणाम करना और लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, डेटिंग का समय यह शुभ है। प्रेम, संतान और व्यापार सब कुछ अच्छा है। मानसिक चंचलता पर जरूर थोड़ा काम करिएगा और ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। लग्नेश अष्टम भाव में हैं और चंद्रमा षष्ठ भाव में हैं, थोड़ा सा बचकर पार करिएगा। शत्रु भी एक्टिव रहेंगे, हालांकि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे आपका। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

धनु राशि:

भावुकता के शिकार हो सकते हैं, प्रेम में तू-तू मैं-मैं की स्थिति है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। फिर भी प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बस महत्वपूर्ण निर्णय थोड़ा अभी रोक कर लीजिएगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा, प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा होगा। गृह कलह के शिकार हो सकते हैं, उस पर थोड़ा ध्यान रखिएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान मध्यम रहेगा, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी बनी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी, अपनों की संख्या बढ़ेगी। लेकिन जुबान पर काबू रखिएगा और अभी निवेश मत करिएगा। बाकी स्थिति आपकी अच्छी बनी हुई है। नीली वस्तु का दान करना, शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज इन भाग्यशाली राशियों के पास आएगा पैसा, पूरे दिन मिलेगा भाग्य का साथ