आज का भविष्यफल (2 अक्टूबर): उच्च का चंद्रमा 7 राशियों की बढ़ा रहा शुभता, पूरे दिन मिलेंगे शुभ फल

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka rashifal 2 October 2026 bhavishyafal: आज ग्रहों की स्थिति कई राशियों को सपोर्ट कर रही है जिससे इन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानें आज किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा।

Aaj ka rashifal 2 October 2026
आज का राशिफल 2 अक्टूबर 2026

Aaj ka rashifal 2 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में, मृगशिरा नक्षत्र में है, मंगल के नक्षत्र में। चंद्रमा शुक्र के घर में है। दो सबसे ज्यादा त्वरित फल देने वाले और जो आपकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को प्रभावित करते हैं- प्रोफेशनल लाइफ को बहुत कई ग्रह लगभग सारे ग्रह प्रभावित करते हैं, लेकिन दो ऐसे ग्रह हैं जो आपके पर्सनल लाइफ को प्रभावित करते हैं, चंद्रमा के अलावा। क्योंकि चंद्रमा तो हर तरीके का रिजल्ट आपको देता है- मानसिक, शारीरिक, आर्थिक, हर तरीके से। लेकिन यह दो ग्रह, मंगल और शुक्र, यह आपके पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित करते हैं और प्रोफेशनल लाइफ को भी प्रभावित करते हैं। मंगल के नक्षत्र में चंद्रमा शुक्र के घर में है। यहां पर थोड़ा सा चंचलता मानसिक बढ़ेगी।

आप आक्रामक तरीके से कुछ पर्सनल रिलेशनशिप में ऐसा काम करेंगे, जिससे थोड़ा ऊपर-नीचे, कहीं बहुत अच्छा भी हो सकता है, कहीं बहुत गड़बड़ भी हो सकता है। तो आप अपने पार्टनर का ध्यान रख कर के इसमें आगे बढ़िएगा। मंगल और गुरु कर्क राशि में, मंगल नीच का, गुरु उच्च का। मंगल की स्थिति थोड़ी कमजोर, लेकिन ऐसे घर में है कि कमजोर भी नहीं कहा जा सकता। यह कुल मिलाकर मेरे हिसाब से एक बड़ी अच्छी स्थिति है। केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र बड़ी अच्छी स्थिति में तुला राशि में और राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में हैं। आइए राशिफल देखते हैं।

मेष राशि:

स्वास्थ्य अच्छा है। मध्यम समय कहा जाएगा। निवेश थोड़ा रुक जाइए। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा रहेगा। प्रेम-संतान का साथ बना रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिखाई पड़ रहा है। लाल वस्तु पास रखना और शुभ होगा।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम बनी हुई है। व्यापार बहुत अच्छा है आपका और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य में सुधार है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। हालांकि बचाव पक्ष बहुत मजबूत है, फिर भी रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

धनु राशि:

शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी में रहेगा, प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। पढ़ें आज का विस्तृत धनु राशिफल

मकर राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में भावुकता काम नहीं आएगी, नुकसान होगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दीजिए। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत मकर राशिफल

कुंभ राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। थोड़ा गृह कलह भी है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत कुंभ राशिफल

मीन राशि:

व्यावसायिक ऊर्जा बढ़-चढ़कर रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत मीन राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का भविष्यफल (2 अक्टूबर): उच्च का चंद्रमा 7 राशियों की बढ़ा रहा शुभता