Aaj ka rashifal (18 अगस्त 2026): आज कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे आय के नए रास्ते

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 18 August 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशि वालों को भाग्य का साथ दिला सकती है, जबकि कुछ राशियों को धन संबंधी अन्य क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

aaj ka rashifal 18 august 2026
आज का राशिफल 18 अगस्त 2026

Aaj ka rashifal 18 August 2026, राशिफल टुडे: ग्रहों की स्थिति- मंगल मिथुन राशि में, बुध और गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, शुक्र कन्या राशि में, चंद्रमा स्वाति नक्षत्र के तुला राशि में। राहु के नक्षत्र में चंद्रमा शुक्र के घर में बैठे हैं। यह अच्छा है, थोड़ा सा मानसिक चंचलता पे ध्यान रखना पड़ेगा। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, डेटिंग के लिए अच्छा समय है। जीवन साथी के साथ बहुत एन्जॉय करने वाले हैं आप। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

शत्रु एक्टिव रहेंगे, डिस्टर्ब करने की कोशिश करेंगे, हालांकि कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि:

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है, लग्न का मंगल रक्तचाप बढ़ा सकता है, बुखार इत्यादि कर सकता है, शारीरिक तापमान बढ़ा सकता है। बाकी व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। गृह-कलह की संभावना है। प्रेम में थोड़ी दूरी चल रही है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, संतान मध्यम रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करें।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। थोड़ी सी मानसिक स्थिति ऊपर-नीचे बनी रहेगी। पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम-संतान में दूरी अभी बनी रहेगी, खर्च की अधिकता रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। पिता से थोड़ी दूरी दिख रही है। धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी अच्छी, व्यापार भी अच्छा रहेगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि:

आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो गया, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा बना रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, मन व्याकुल रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। सफेद वस्तु काली मंदिर में माँ के चरणों में अर्पित करना शुभ होगा।

धनु राशि -

आय के नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि-

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी और व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि -

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा और आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम चल रही है और व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि-

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं; चोट-चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

Anita Baranwal

लेखक के बारे में

Anita Baranwal

अनिता बरनवाल: वैदिक ज्ञान, परामर्श और संस्थागत नेतृत्व का सशक्त नाम
अनिता बरनवाल देश की प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ, शिक्षिका और आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। वे एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक हैं। वर्ष 2007 में आरंभ हुई उनकी ज्योतिषीय यात्रा व्यक्तिगत परामर्श और अध्यापन से आगे बढ़कर एक अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक परामर्श संस्थान के निर्माण तक पहुंची है। देश के अनेकानेक प्रतिष्ठित ज्योतिषी अनिता बरनवाल जी से अपने पारिवारिक मसलों, विशेषकर बच्चों के विवाह के बारे में, व्यक्तिगत सलाह लेते रहते हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
वर्ष 2005 से वैदिक ज्योतिष और आध्यात्मिक परामर्श में सक्रिय
एस्ट्रो देवम् प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक
उत्तराखंड विश्वविद्यालय से ज्योतिष में स्नातकोत्तर उपाधि (एमए एस्ट्रोलॉजी )
‘ज्योतिष विशारद’ एवं ‘हस्तरेखा विशारद’
ICAS द्वारा ज्योतिष अध्यापन एवं शोध के लिए ‘ज्योतिष वाचस्पति’
ज्योतिष अध्यापन एवं प्रशिक्षण का दो दशकों से अधिक का अनुभव
राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में शोध पत्रों की प्रस्तुति
भारत सहित 100 से अधिक देशों में क्लाइंट्स
निजी, पारिवारिक, वैवाहिक और कॉरपोरेट परामर्श
मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए ज्योतिषीय विश्लेषण
राष्ट्रिय समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पर लेख प्रकाशित
चुनाव, मौसम, मानसून, युद्ध, फिल्म जगत, प्रमुख व्यक्तियों और व्यावसायिक संस्थानों से संबंधित विषयों पर सटीक भविष्यवाणियां

प्रमुख सम्मान
वैदिक ज्ञान के संरक्षण, नैतिक आध्यात्मिक परामर्श और एक वैश्विक संस्थान के निर्माण में योगदान के लिए ‘वर्ष की महिला उद्यमी’—इंटरनेशनल वुमन अवॉर्ड्स 2026
टॉप वुमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर—2022 - ग्रेट कंपनीज और थिंक टैंक डीबीसी
ज्योतिष वाचस्पति सहित विभिन्न ज्योतिषीय उपाधियां
एक्सीलेंसी आइक्निक अवार्ड 2025 में ‘भारत की सर्वश्रेष्ठ ज्योतिषी’ अवॉर्ड
विभिन्न राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और संस्थाओं द्वारा सम्मान

विशेषज्ञता
वैदिक एवं फलित ज्योतिष
कुंडली मिलान और वैवाहिक सामंजस्य
प्रेम एवं पारिवारिक परामर्श
रत्न, रुद्राक्ष और यंत्र संबंधी परामर्श
वास्तुशास्त्र एवं पिरामिड वास्तु
अंकशास्त्र
कॉरपोरेट ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श
जन्म-समय संशोधन
वैदिक यज्ञ एवं ज्योतिषीय उपाय
लोगो शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का राशिफल: आज कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, बनेंगे आय के नए रास्ते