आज की भविष्यवाणी (17 सितंबर): नीच के चंद्रमा इन 8 राशियों के बनाएंगे काम, पूरे दिन भाग्य देगा साथ
Aaj ka rashifal 17 September 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकती है। कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलने के साथ ही आय के नए मार्ग मिलेंगे। जानें आज आपकी राशि को कैसे मिलेंगे परिणाम, पढ़ें आज का राशिफल।

Aaj ka rashifal 17 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति: मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में और अनुराधा नक्षत्र के हैं। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
ग्रहों की स्थिति में समझें तो मंगल शत्रु क्षेत्री चल रहे हैं, गुरु उच्च के चल रहे हैं, सूर्य अपने घर में (स्वगृही) हैं, बुध अपने घर में हैं, शुक्र अपने घर में हैं। और चंद्रमा नीच के हैं, लेकिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में यह 'नीच का' शब्द बोला जाता है, यहां पर यह मूल त्रिकोण के होते हैं। तो यहां पर यह खराब स्थिति में हों, ऐसा नहीं होता है। यह क्योंकि कालपुरुष के अष्टम भाव में जाते हैं, तो कालपुरुष के अष्टम भाव में जाने की वजह से इनको नीच का बोला गया है। अष्टम भाव में चंद्रमा मानसिक स्थिति को खराब करता है। सेल्फ हार्मिंग के लिए उकसाता है। अवसादग्रस्त बनाता है और मानसिक परेशानियां देता है। इस वजह से इसको यहां पर खराब स्थिति का बोला गया है।
चंद्रमा की स्थिति भी वृश्चिक में अच्छी कही जाएगी, क्योंकि कर्क से देखेंगे (अपने घर से देखेंगे) तो पंचम भाव में बैठे हुए हैं। यह स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। कुल मिलाकर चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र के हैं। एक अच्छे नक्षत्र में स्थिर हैं। यह शनि का नक्षत्र होता है। इस स्थिति को खराब नहीं कहा जाएगा। अच्छा कहा जाएगा।
राहु की स्थिति करीब-करीब ठीक है, शनि की स्थिति नहीं अच्छी है, लेकिन सारे ग्रहों की स्थिति एक साथ अच्छी नहीं हो सकती है। शनि और मंगल की बात को हटा दें तो सारे ग्रह बहुत अच्छी स्थिति में बैठे हुए हैं। यह जनमानस के लिए बहुत ही अच्छा है, हर दृष्टिकोण से बहुत पॉजिटिव है और लगभग सबके लिए।
अब महत्वपूर्ण बात होती है किसी को ज्यादा, किसी को कम। अगर आपकी स्थिति (आपके स्वयं की कुंडली में) महादशा, अंतर्दशा ये सारी चीजें अच्छी चल रही हैं, तो यह समय शानदार रहने वाला है। और अगर खराब चल रही है तब भी थोड़ा खराबी में अच्छा करने वाला गोचर कहा जाएगा। राशिफल देखते हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि
बच के पार करिए, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन धीरे चलाइए। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि
जीवन आनंदमय गुजरेगा। पति-पत्नी बहुत अच्छा जीवन जिएंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। प्रेम, संतान, व्यापार वंडरफुल! जुबान पर काबू रखना आवश्यक है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी। रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) पर ध्यान रखिए। ब्लड इन्फेक्शन पर ध्यान रखिए। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। निवेश जरूर करें, लाभप्रद होंगे। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि
भावनाओं में न बहें। भाग्य साथ दे रहा है, लेकिन भावुक होकर निर्णय लेंगे तो नुकसान होगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। एक दूरी बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति बहुत ही अच्छी है आपकी। निवेश सोच-समझकर करिए, अच्छा होगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
सिंह राशि:
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का प्रबल योग बनेगा। थोड़ा गृह-कलह का भी संकेत दे रहा है। यह कलह प्रेम तक भी जा सकता है, थोड़ी दूरी बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। निवेश के लिए बड़ा उपयुक्त समय रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कन्या राशि:
बहुत अच्छा समय। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम-संतान अद्भुत है, व्यापार अच्छा है। जुबान से बहुत अच्छे हो चुके हैं आप, बस सिरदर्द और नेत्र-पीड़ा थोड़ा बना हुआ है, उस पर ध्यान रखिए। बाकी सारी स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
तुला राशि:
स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। निवेश अभी मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि:
भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य थोड़ा आजकल मध्यम चल रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी आज अच्छा फील करेंगे। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल
मकर राशि:
आय के नवीन मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत ही अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल
कुंभ राशि:
कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल
मीन राशि:
भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। प्रेम और संतान बहुत अच्छा है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

