आज की भविष्यवाणी (16 सितंबर): आज 6 राशियों के पास आएगा पैसा, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka rashifal 16 September 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है। कुछ राशि वालों को आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ राशियों को रोजी-रोजगार में तरक्की मिल सकती है। पढ़ें आज का विस्तृत राशिफल।

Aaj ka rashifal 16 September 2026
आज का राशिफल 16 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 16 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति: मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा विशाखा नक्षत्र में तुला राशि में रहेंगे और विशाखा नक्षत्र के बाद वो वृश्चिक राशि के हो जाएंगे। चंद्रमा वृश्चिक राशि में दोपहर में चले जाएंगे और वहां जाकर वो नीच के होते हैं। अभी सूर्योदय के समय शुक्र और चंद्रमा दोनों ही तुला राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में गोचर में हैं। राशिफल देखते हैं।

मेष राशि:

मेष राशि के लोगों को थोड़ा बचकर पार करना चाहिए क्योंकि परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और वाहन धीरे चलाएं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है, साथ ही व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी बनी हुई है। घरेलू सुख का बढ़-चढ़कर आनंद ले रहे हैं। अपने पास पीली वस्तु रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों को जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप आनंदमय जीवन गुजारेंगे और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चल सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। बस आपको कठोर भाषा के प्रयोग से बचना चाहिए। बजरंगबली को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के लिए शत्रु पक्ष थोड़ा दबाव बनाने की कोशिश करेगा, लेकिन बना नहीं पाएगा और जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है और छोटी-मोटी परेशानियां परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अद्भुत दिख रही है तथा व्यापारिक स्थिति भी बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातक भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय न लें। अपना समय लिखने-पढ़ने में व्यतीत करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, लेकिन व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सूर्य देव को जल देना आपके लिए शुभ रहेगा।

सिंह राशि:

गृहकलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी हुई है, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। शुभता में थोड़ी कमी दिखाई पड़ रही है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है। निवेश के लिए अच्छा समय है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य अति उत्तम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। पराक्रम रंग लाएगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। नए व्यापार करने के लिए भी शुभ अवसर दिख रहा है, निवेश के लिए भी शुभ अवसर दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें कन्या राशि का विस्तृत राशिफल

तुला राशि:

धनागमन होगा, अपनों की संख्या, मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम चल रही है, व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, अभी निवेश मत करिएगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें तुला राशि का विस्तृत राशिफल

वृश्चिक राशि:

भाग्य साथ देगा, जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा। पढ़ें वृश्चिक राशि का विस्तृत राशिफल

धनु राशि:

मन चिंतित रहेगा, खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम-संतान अत्यंत शुभकारी, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य काफी अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है, स्वास्थ्य लगभग ठीक-ठाक है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, जोखिम से उभर चुके हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम-संतान भी अच्छा रहेगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज 6 राशियों को बंपर लाभ के संकेत, मिलेगी रोजी-रोजगार में तरक्की भी