आज की भविष्यवाणी (15 सितंबर): राहु के नक्षत्र में चंद्रमा 5 राशियों को देंगे पैसा और तरक्की, भाग्य भी साथ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 15 September 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की शुभता इन भाग्यशाली राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी। जानें पंडित जी से आज आपकी राशि को कैसे मिलेंगे फल।

Aaj ka rashifal 15 September 2026
आज का राशिफल 15 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 15 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति: मंगल मिथुन राशि में, गुरु कर्क राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध कन्या राशि में, शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में। चंद्रमा स्वाति नक्षत्र के हैं। राहु का नक्षत्र होता है, राहु के नक्षत्र में चंद्रमा शुक्र के साथ तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। यह अच्छा है। सरसता और चंचलता थोड़ी बढ़ेगी। थोड़ा सा प्रेम में आक्रामक होते हैं लोग और बहुत पॉजिटिव होने लगते हैं, नेगिटिवली भी थोड़ा हैंडल करने की कोशिश करते हैं, तो थोड़ा दांपत्य और प्रेम में परेशानी आती है। थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल-

मेष राशि:

आपस में, मतलब विपरीत लिंगी संबंध में प्रेम बढ़ेगा। थोड़ा नकारात्मक अप्रोच हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात में कुछ कहा-सुनी हो सकती है, कुछ झगड़े हो सकते हैं, लेकिन प्रेम बना रहेगा और मुलाकात करके इस चीज को क्लियर कर देना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छी स्थिति है, थोड़ी नोक-झोंक के साथ आगे बढ़ेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी है, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, उदर रोग से परेशान हो सकते हैं, बाकी स्थिति आपकी सारी अच्छी है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा छोटी-मोटी परेशानियों से परेशान रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा, व्यापार भी अच्छा है। शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि की स्थिति अच्छी है और विद्यार्थियों के लिए बड़ा अच्छा समय रहेगा। कवियों के लिए, लेखकों के लिए, फिल्मकारों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं का संकेत है, बच्चों को लेकर के थोड़ा मन परेशान रहेगा, बहुत भावुक बने रहेंगे। भावुकता की वजह से ये सारी चीजें होंगी, बाकी व्यापार आपका सही है, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

भूमि-भवन-वाहन की खरीदारी संघर्ष के साथ संपन्न हो जाएगा। प्रेम-संतान में थोड़ी दूरी बनी रहेगी, व्यापार अच्छा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम से थोड़ी दूरी बनी रहेगी। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, पिता से थोड़ी अनबन के संकेत है। सरकारी तंत्र से थोड़ा सा दूरी दिख रही है। व्यापारी की स्थिति अच्छी है, धन के लिए, कुटुंब के लिए बहुत अच्छा समय है। निवेश के लिए बहुत अच्छा समय है, प्रेम और संतान के लिए बहुत अच्छा समय है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, पहले से काफी बेहतर महसूस करेंगे। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार बहुत अच्छा है। भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा है।

धनु राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा, व्यापारिक सफलता मिलेगी, पिता का साथ होगा। सरकारी तंत्र से लाभ, प्रेम-संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें आज का मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे, भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा, हरी वस्तु पास रखें। पढ़ें आज का कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

थोड़ा बचकर पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क न लें, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम, व्यापार अच्छा है।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़धन के लिहाज से 5 राशियों के लिए दिन शानदार, पूरे दिन भाग्य देगा साथ