राशिफल टुडे (15 अक्टूबर 2026): आज मंगल की राशि में चंद्रमा, 4 राशियों को धन लाभ, मिलेगी तरक्की

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka rashifal 15 October 2026: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों को धन, करियर, रिश्तों और सेहत में बदलाव लेकर आएगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से किन राशियों को करियर में ग्रोथ के संकेत हैं और किस राशियों को धन लाभ।

aaj ka rashifal 15 october 2026
आज का राशिफल टुडे 15 अक्टूबर 2026

आज का राशिफल मेष से मीन राशि भविष्यवाणी, Today Horoscope: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं जेष्ठा नक्षत्र के हैं। चंद्रमा बुध के नक्षत्र यानी जेष्ठा नक्षत्र में मंगल की राशि में विराजमान हैं। यह एक कॉन्ट्राडिक्ट्री फेज होता है। इससे पहले अनुराधा नक्षत्र में थे जो शनि का नक्षत्र था। इसके बाद बुध के नक्षत्र में हैं जो कि यह भी शत्रु का नक्षत्र मंगल के लिए है। तो कुल मिलाकर के यह अच्छी स्थिति नहीं कही जाती है और जनमानस के लिए यह खराब ही स्थिति कहा जाएगा। लेकिन यह कोई घोर खराब नहीं होता है, डिस्टर्बिंग हो सकता है, छोटे-मोटे एक्सीडेंट्स वगैरह के लिए हो सकता है। और यह जेष्ठा की शांति कराई जाती है, जो बच्चे जेष्ठा में पैदा होते हैं उनकी शांति कराई जाती है। इसको सतईशा कहते हैं , मूल की तरह शांति कराई जाती है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि

मेष राशि के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल हैं और किसी भी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है या चोट-चपेट लग सकती है, इसलिए थोड़ा बचकर पार करें। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है, जबकि व्यापार सही चल रहा है। सूर्य को जल देना और लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, प्रेम पनपेगा और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी और व्यापार भी अच्छा चलेगा। यह एक शुभ और सुखद समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि का शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। अपनी वाक्पटुता, बुद्धि और चतुराई से शत्रुओं पर राज करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

कर्क राशि के लोगों को भावनाओं पर काबू रखना पड़ेगा और लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करना चाहिए। प्रेम में छोटी-मोटी मनमुटाव संभव है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना अत्यंत शुभकारी होगा।

सिंह राशि:

गृह कलह के संकेत है। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य भी अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि:

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यापारिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि की स्थिति अच्छी है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान की स्थिति सुधार की तरफ, व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य में हल्का-फुल्का सुधार होगा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का दिन इन राशियों को दिलाएगा पैसा, बन रहे करियर में ग्रोथ के योग