आज का राशिफल टुडे (14 अक्टूबर): मकर समेत 5 राशियों के पास खुद आएगा पैसा, भाग्य भी देगा साथ

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka rashifal 14 October 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय की भविष्यवाणी के अनुसार कई राशियों के पास पैसा आएगा और धन की स्थिति अच्छी होगी। पढ़ें आज 14 अक्टूबर का राशिफल।

aaj ka rashifal 14 october 2026
आज का राशिफल 14 अक्टूबर 2026

Aaj ka rashifal 14 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, चंद्रमा वृश्चिक राशि में अनुराधा नक्षत्र के हैं। शनि के नक्षत्र में मंगल के घर में चंद्रमा विराजमान हैं। यह थोड़ा सा घातक होता है और दुर्घटना वगैरह बहुत ज्यादा होते हैं। दुर्घटनाएं अचानक-अचानक से घटती हैं, तो इस तरीके की दिक्कतें होती हैं। कालपुरुष के अष्टम भाव में जब चंद्रमा होते हैं, नीच के भी कहे जाते हैं और शनि का नक्षत्र होता है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करिए। कोई रिस्क मत लीजिएगा। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन साथी के साथ आनंदित जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा है, व्यापारिक स्थिति भी आपकी अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि:

भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोक दें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। भाग्य साथ देगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। पढ़ने-लिखने के लिए समय अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का योग है। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

पराक्रम रंग लाएगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि:

धनागमन होगा, मित्रों की संख्या, कुटुंबों की संख्या, रिश्तेदारों की संख्या बढ़ेगी। जुबान पर काबू रखिएगा और निवेश मत करिएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जैसा चाहेंगे वैसा होगा, जो जरूरत होगी वह उपलब्ध होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:

कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान सुधर चुका है। व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि:

भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम और संतान भी पहले से बेहतर है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इन 5 राशियों के पास खींचा चला आएगा पैसा, हर कदम पर भाग्य देगा साथ