राशिफल टुडे (13 अक्टूबर): आज बुध, शुक्र और चंद्रमा का शुभ संयोग, 7 राशियों के लिए दिन वरदान समान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 13 October 2026: आज बुध, शुक्र और चंद्रमा गुरु के विशाखा नक्षत्र में अच्छा संयोग कर रहे हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। पढ़ें आज का राशिफल।

aaj ka rashifal 13 october 2026
आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026

Aaj ka rashifal 13 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: मंगल और गुरु कर्क राशि में बने हुए हैं। केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में चल रहे हैं। बुध, शुक्र और चंद्रमा तुला राशि में, तीन शुभ ग्रह। और चंद्रमा बड़े ही शुभ नक्षत्र में, विशाखा नक्षत्र में, गुरु के नक्षत्र में, बुध और शुक्र के साथ संयोग कर रहे हैं। कालपुरुष के सप्तम भाव में, शादी-ब्याह तय होगा, प्रेम पनपेगा। इस प्रेम में पवित्रता होगी। इस मुलाकात का मकसद आत्मीयता होगी। इस जुड़ाव का मकसद आत्मीयता होगी, अपनापन होगा। एक शुभता वाली बात दिखाई पड़ेगी। और हर तरीके से लाभप्रद होगा। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि के गोचर में हैं।

मेष राशि:

शादी-ब्याह तय हो सकता है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे, गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी, बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, प्रेम और संतान में दूरी रहेगी लेकिन अपनापन बना रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। कलाकारों, फिल्मकारों और कवियों के लिए बहुत अच्छा समय है। प्रेम और संतान के लिए सुअवसर है, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत अद्भुत है। हरी वस्तु पास रखना और शुभ होगा।

कर्क राशि:

भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का सुअवसर मिलेगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा, मां का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा दिख रहा है, लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

व्यापारिक सुअवसर मिलेगा। आप नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापारिक स्थिति अद्भुत है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि:

धनागमन होगा। नए-नए लोगों से जुड़ेंगे। कौटुंबिक सुख का आनंद लेंगे। सुस्वादु भोजन मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। और जुबान आपकी इतनी मृदुभाषी रहेंगे कि जिससे बात करेंगे वह अपना हो जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

मनमोहक बने रहेंगे। लोगों को भाएंगे आप। आपका कद बढ़ेगा। सामाजिक, शारीरिक, मानसिक और प्रेम का कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत दिख रहा है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

खर्च की अधिकता थोड़ा मन को परेशान कर सकती है। लेकिन इस खर्च को सोच के संतोष भी होगा कि अच्छे, अच्छे जगह पर खर्च किए हैं। प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे और पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा, सफल यात्रा करेंगे और जैसा आपने सोचा था उसी तरह की यात्रा करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है, लाल वस्तु पास रखें। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

व्यापारिक सफलता मिलेगी और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। कुछ ऐसी डील आपकी फाइनल होगी जिसका आप इंतजार कर रहे थे। सुअवसर रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ है। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

भाग्य साथ देगा और यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, संतान सब कुछ अद्भुत दिख रहा है, बड़ा अच्छा समय है, गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

ज्ञानार्जन के लिए अच्छा समय है लेकिन शारीरिक नुकसान हो सकता है। प्रेम और संतान भी मध्यम रहेगा, काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज बुध, शुक्र और चंद्रमा का शुभ संयोग, 7 राशियों के लिए दिन वरदान समान