आज का राशिफल 10 जुलाई: आज सिंह समेत 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पूरे दिन रहेगी मौज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 10 July 2026: आज मेष राशि और भरणी नक्षत्र में चंद्रमा विराजमान हैं। भरणी नक्षत्र में जब चंद्रमा रहेगा तो जनमानस में एक सरसता रहेगी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

राशिफल 10 जुलाई 2026

Aaj ka rashifal 10 July 2026, आज का राशिफल: चंद्रमा मेष राशि में भरणी नक्षत्र के हैं और इस नक्षत्र के मालिक शुक्र होते हैं। यह एक शुभ नक्षत्र कहा जाएगा। आपके अंदर या जनमानस के अंदर। चंद्रमा मतलब पूरे जनमानस पर इसके नक्षत्रों का और इसकी उपस्थिति का असर जरूर पड़ता है, खासकर मानसिक स्थिति में। तो भरणी नक्षत्र में जब चंद्रमा रहेगा तो जनमानस में एक सरसता रहेगी। एक आप में एक उमंगे-तरंगे वाली फीलिंग रहेगी, आप अच्छा फील करोगे। गाना सुनने का, म्यूजिक देखने का, डांस देखने का या करने का और विपरीत लिंगी संबंधों में भी एक सरसता आपके अंदर रहेगी। तो ऐसा नक्षत्र चंद्रमा का चल रहा है। मंगल वृषभ राशि का, सूर्य और बुध मिथुन राशि का, गुरु कर्क राशि का, शुक्र और केतु सिंह राशि का और राहु कुंभ राशि का, शनि मीन राशि का गोचर चल रहा है।

मेष राशि:

स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, अच्छा महसूस करेंगे। सरस बने रहेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। ज़रूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। धन का आगमन बढ़ेगा, निवेश करना उचित रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। बजरंग बली को प्रणाम करना और शुभदायक होगा।

वृषभ राशि:

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति में सामीप्य रहेगा, व्यापार भी अच्छा है। नए प्रेम में जाने के लिए भी शुभ संकेत हैं लेकिन निवेश करने के लिए यह शुभ समय नहीं रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। लेकिन खर्च की अधिकता मन को परेशान जरूर करेगी। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। नए प्रेम में जाने के लिए यह अच्छा समय नहीं है, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। पुराने प्रेम में सजगता बरतें। निवेश अभी मत करिए तो अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। प्रेम की स्थिति अच्छी, संतान की स्थिति अच्छी, फिर भी निवेश नया मत करिए। थोड़ा रुकिए। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

सिंह राशि

भाग्य साथ देगा, यात्रा का योग बनेगा, स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है, प्रेम-संतान की स्थिति भी थोड़ी मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। हरी वस्तु किसी भी मवेशी को खिलाना, हरा चारा इत्यादि खिलाना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या राशि

थोड़ा बच के पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी आपका अच्छा है और निवेश के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। मसूर की दाल या लाल कपड़े इत्यादि लाल रंग की कोई भी चीज दान करना आपके लिए शुभ होगा।

तुला राशि

जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छी, नव प्रेम का आगमन हो सकता है और प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, व्यापारिक स्थिति भी अच्छी, निवेश भी करना उचित होगा। जमीन इत्यादि में निवेश करना ज्यादा अच्छा होगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु थोड़े एक्टिव रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, छोटी-मोटी परेशानी रहेगी, प्रेम-संतान की स्थिति अत्यधिक अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा है लेकिन जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए आपको। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

धनु राशि

प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा और स्वास्थ्य भी प्रभावित है। व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश के लिए उपयुक्त समय रहेगा। आपके लिए पीली वस्तु पास रखना, कोई भी पीली वस्तु धारण करना या पीले वस्त्र पहनना शुभ होगा।

मकर राशि

भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी श्रेयस्कर होगी, इन सब चीजों में निवेश करिए। गृह कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य में थोड़ा सीने में भारीपन रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम दिख रही है, इसलिए बहुत बचकर रहिए। व्यापार आपका अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ होगा।

कुंभ राशि

आपका पराक्रम रंग लाएगा और रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और संतान की स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर कही जाएगी और व्यापार आपका अच्छा है। गणेश जी को दूर्वा घास चढ़ाना आपके लिए शुभ होगा और निवेश करना भी उचित रहेगा।

मीन राशि

धनागमन होगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको अपनी वाणी पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं और अभी निवेश करने से बचें। रुपए-पैसे आ रहे हैं, उन्हें संचित करें और कुछ दिनों के बाद निवेश करें। इन दिनों स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति बेहतर है और व्यापार भी अच्छा है। निवेश अभी मत करिएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan