Aaj ka rashifal ( 1 सितंबर): आज 4 राशियों के धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल योग, शानदार बीतेगा पूरा दिन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 1 September 2026, Today Horoscope: आज सितंबर महीने का पहला दिन कई राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। इन भाग्यशाली राशियों की धन की स्थिति में सुधार होगा और तरक्की मिलने के योग हैं। पढ़ें आज का राशिफल।

aaj ka rashifal 1 september 2026
आज का राशिफल 1 सितंबर 2026

Aaj ka rashifal 1 September 2026, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि में, अश्विनी नक्षत्र के हैं। अश्विनी नक्षत्र के मालिक केतु होते हैं। केतु के नक्षत्र में पैदा हुए लोगों की केतु की शांति कराई जाती है। जन्म से 27वें दिन यह नक्षत्र आता है और उसमें पूजा-पाठ और केतु की शांति के बहुत सारे उपाय किए जाते हैं या करवाना चाहिए, इससे लाभ होता है। मंगल मिथुन राशि में शत्रु क्षेत्री, गुरु उच्च के कर्क राशि में, सूर्य, बुध, केतु सिंह राशि में हैं। यहां पर सूर्य सिंह राशि में स्वगृही हैं, नीच के शुक्र कन्या राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि:

चतुर्थेश चंद्रमा लग्न में बैठे हैं। यह भूमि, भवन और वाहन से संपन्नता देते हैं। चंद्रमा वैसे भी जहाँ जाते हैं, उस राशि में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं, वह प्राण वायु हैं और उस राशि को एक्टिव करते हैं। तो यह मेष राशि के लिए हर मामले में बहुत ही सुखद कहा जाएगा। प्रेम की स्थिति में पंचमेश स्वयं पंचम भाव में बैठे हैं, तो यह एक अच्छी स्थिति है। केतु के साथ होने के कारण थोड़ा नकारात्मक है, फिर भी एक अच्छी स्थिति बनी हुई है। संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा, लेकिन कुछ नुकसान नहीं होगा, यह स्थिति बन रही है। आपकी व्यापारिक स्थिति हर मामले में शुभ बनी हुई है, आप तरक्की कर रहे हैं और धन-धान्य से परिपूर्णता की तरफ जा रहे हैं- यह एक अच्छी स्थिति है। अगर आपकी कुंडली में महादशा और अंतरदशा की अच्छी स्थिति है, तो यह समय वरदान जैसा होगा। लाल वस्तु पास रखना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

मन चिंतित रहेगा, घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी, और अज्ञात भय सताएगा। बेवजह की चिंता, सिरदर्द और नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। निवेश नहीं करना चाहिए, अन्यथा नुकसान होगा। मसूर की दाल या कोई भी लाल वस्तु दान करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे चल रहा है। लग्नेश केतु के साथ संयोग कर रहे हैं (यह पहली बात) और लग्न में मंगल का संचरण है (यह दूसरी बात), इसलिए स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है, यात्रा के योग बनेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपके साथ यह सारी चीजें बहुत अच्छी हैं। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कर्क राशि:

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी और कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम से थोड़ी दूरी बनी रहेगी और संतान को लेकर भी दूरी का अनुभव करेंगे। बाकी आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी है और स्वास्थ्य की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर है। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।

सिंह राशि:

स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम से दूरी, संतान से दूरी, दांपत्य की प्रॉब्लम इत्यादि इन दिनों चल रही है। लेकिन चंद्रमा का नवम भाव में जाना थोड़ा सा सकारात्मक ऊर्जा की तरफ लेकर जाएगा। यात्रा का योग बनेगा, धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे और थोड़ी जो आप बहुत ही क्रिटिकल में चल रहे थे, उससे थोड़ा सा बेहतर यह समय कहा जाएगा। तो स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है, व्यापार आपका अच्छा है और अच्छे की तरफ बढ़ रहे हैं। बजरंगबली को प्रणाम करते रहिए, शुभ होगा।

कन्या राशि:

लग्नेश द्वादश भाव में केतु के साथ स्वास्थ्य मध्यम है। चंद्रमा अष्टम भाव में जोखिम भरा है, बच के पार करिएगा, कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है क्योंकि पंचमेश सप्तम भाव में है, तो यह एक अच्छी स्थिति बनी हुई है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं, स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा बच के पार करिएगा। गणेश जी की शरण में जाएं, उन्हें दूर्वा घास अर्पित करिए, उनको प्रणाम करिए, 'ॐ गं गणपतये नमः' का जाप करिए, शुभ होगा।

तुला राशि:

लग्नेश द्वादश भाव में कमजोर स्थिति में, किसी पाप ग्रह के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं, तो खतरनाक नहीं है, अच्छा है। चंद्रमा सप्तम भाव में, बड़ी अच्छी स्थिति। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी, जीवनसाथी के साथ सानिध्य बना रहेगा। अच्छा स्थिति रहेगा, जो लोग वैवाहिक जीवन में हैं, रंगीनियत बनी रहेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी अच्छी है। एक अच्छी स्थिति, एन्जॉयिंग स्थिति आपकी दिखाई पड़ रही है। शनिदेव को प्रणाम करें, और शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि की स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग है। षष्ठ भाव का चंद्रमा डिस्टर्बिंग चीजों को दिखाता है। शत्रु एक्टिव रहेंगे, छोटी-मोटी बीमारियां सामने आएगी, सब छोटी-मोटी होगी। लेकिन लग्नेश का, राशीश का अष्टम भाव में जाना रोग प्रतिरोधक क्षमता को घटाता है, इसलिए थोड़ा सा सावधानी बरतिएगा। प्रेम-संतान की स्थिति बड़ी ही अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना और बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ देगा।

धनु राशि:

विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम की स्थिति थोड़ी भावुकता के शिकार हो सकती है, तो थोड़ा सा प्रेम ज्यादा होना भी थोड़ा नुकसान कर सकता है। नए प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। पुराने प्रेम में थोड़ा तू-तू मैं-मैं रहेगा, लेकिन प्रेम बना रहेगा, बढ़ा रहेगा। संतान की स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, किसी भी तरीके की कोई जोखिम वाली बात नहीं दिख रही है। लाल वस्तु पास रखना शुभ है। पढ़ें धनु राशि का विस्तृत राशिफल

मकर राशि:

गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी चल रही है इन दिनों। संतान की स्थिति बहुत अच्छी चल रही है, व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है, शुभ संकेत हैं। केवल घरेलू चीजों को शांत चित्त होकर के निपटाएंगे तो सारी चीजें आपकी ठीक हैं। काली जी को प्रणाम करते रहिए, उनकी शरण में बने रहें, शुभ होगा। पढ़ें मकर राशि का विस्तृत राशिफल

कुंभ राशि:

कुंभ राशि की स्वास्थ्य बहुत अच्छा इस समय नहीं चल रहा है। दांपत्य पे भी ध्यान रखना चाहिए। व्यापारिक ऊर्जा इस समय बढ़ी रहेगी। नए-नए प्रयोग करेंगे व्यापार में और सफल भी होंगे। अपनों का साथ होगा, पराक्रम रंग लाएगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, लेकिन थोड़ी विवादित है। बाकी सारी चीजें आपकी ठीक हैं। काल भैरव का दर्शन करना शुभ होगा। पढ़ें कुंभ राशि का विस्तृत राशिफल

मीन राशि:

धनागमन होगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम का सुधार, संतान का सुधार, शुभता बनी हुई है, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत आवश्यक है। नीली वस्तु का दान करिए और पीली वस्तु पास रखिए, मतलब पीला वस्त्र इत्यादि, स्वर्ण धारण करना शुभ होगा और नीला वस्त्र वगैरह दान करना आपके लिए शुभ होगा। पढ़ें मीन राशि का विस्तृत राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज 4 राशि वालों के पास आएगा पैसा, तरक्की मिलने के बन रहे प्रबल योग