आज की भविष्यवाणी (1 अक्टूबर): सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा 4 राशियों को देंगे पैसा, ये बचकर दिन करें पार

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka rashifal 1 October 2026 bhavishyafal: आज अक्टूबर महीने का पहला दिन कई राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुधार सकता है, जबकि कुछ राशि वालों के लिए पूरा दिन संभलकर पार करने की सलाह है।

Aaj ka rashifal 1 October 2026
आज का राशिफल 1 अक्टूबर 2026

Aaj ka rashifal 1 October 2026, आज का राशिफल, ग्रहों की स्थिति: उच्च का चंद्रमा वृषभ राशि में कृत्तिका नक्षत्र के हैं। कृत्तिका नक्षत्र के मालिक सूर्य होते हैं। सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा शुक्र के घर में हैं। अच्छी स्थिति है, धनदायक स्थिति है। और ऊर्जा बढ़ेगा, पॉजिटिविटी बढ़ेगी। यह एक शुभ स्थिति कही जाएगी। मंगल और गुरु कर्क राशि में, मंगल नीच के होते हैं और गुरु उच्च के होते हैं। यह कॉम्बिनेशन एक अच्छा कॉम्बिनेशन है। नीच का मतलब अशुभ नहीं है। कमजोर कहा जाता है, लेकिन फिर भी कर्क में मंगल का कमजोर होना नहीं मानते हैं। यह जनमानस के लिए अत्यंत शुभकारी कहा जाएगा यह संयोग। केतु सिंह राशि में, सूर्य कन्या राशि में, बुध और शुक्र तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के हैं।

मेष राशि:

धन की स्थिति सुदृढ़ होगी। कुटुंबों की संख्या बढ़ेगी, दोस्तों और यारों के साथ मौज-मस्ती होगी। लेकिन धन की स्थिति बढ़ेगी तो उसे स्टोर करिए, अभी निवेश मत करिएगा। कौटुंबिक संख्या बढ़ रही है तो जुबान पर काबू रखिएगा, नहीं तो यह दोनों ही सारे वातावरण को खराब कर देंगे। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है, व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:

बहुत अच्छी ऊर्जा आप में रहेगी, लेकिन मानसिक चंचलता पर ध्यान रखिएगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, प्रेम और संतान की स्थिति भी लगभग ठीक-ठाक है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी जीवन में उपलब्धता भी होगी। इसलिए यह एक सुखकारी समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि:

चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा, खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। यद्यपि कि अच्छे खर्च ही होंगे ये। प्रेम और संतान का साथ होगा, व्यापार भी अच्छा रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए बड़ा अच्छा समय है, स्टडी के लिए बहुत अच्छा समय है। सफेद वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कर्क राशि:

आय के नए-नए मार्ग बनेंगे, पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। बड़ा ही शुभ समय आपका चल रहा है। चाहे वो प्रेम की स्थिति हो, भाग्य की स्थिति हो, आर्थिक स्थिति हो, यात्रा की स्थिति हो, बहुत एन्जॉयिंग समय कहा जाएगा यह। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

सिंह राशि:

बड़े अजीब सिचुएशन से गुजर रहे हैं इन दिनों आप। बहुत बेचैनी है। स्थिरता नहीं आ रही है जीवन में। स्वास्थ्य तो बेहतर है लेकिन मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है। प्रेम को लेकर, संतान को लेकर के दुविधा की स्थिति में बने हुए हैं। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ है। कोर्ट-कचहरी में विजय भी मिल रहा है, लेकिन मन का क्या करें, उस पर ध्यान रखिए। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:

भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा भी करने का अवसर मिलेगा। आय की स्थिति आपकी अच्छी है, प्रेम-संतान भी अच्छा है। शुभ समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि:

ओवरऑल तो बहुत अच्छी स्थिति है, लेकिन आज का दिन ठीक नहीं है। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। प्रेम-संतान भी मध्यम है, व्यापार लगभग ठीक-ठाक रहेगा। बस काली जी की शरण में बने रहें, उन्हें प्रणाम करते रहें, शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:

जीवन आनंदमय गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, जो लोग वैवाहिक स्थिति में हैं, भाग्य भी साथ देगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। सूर्य को जल देना अत्यंत शुभकारी होगा।

धनु राशि:

विरोधी थोड़े एक्टिव रहेंगे, लेकिन नतमस्तक होंगे, कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा, छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत धनु राशिफल

मकर राशि:

स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी बहुत अच्छा है। बस भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा और भावुकता बस प्रेम में तू-तू-में-में के संकेत हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत मकर राशिफल

कुंभ राशि:

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति सुधर चुकी है, व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत कुंभ राशिफल

मीन राशि:

स्वास्थ्य पहले से बेहतर है, प्रेम-संतान की स्थिति पहले से बेहतर है, व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं, पराक्रम रंग लाएगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ होगा। पढ़ें आज का विस्तृत मीन राशिफल

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़4 राशियों के धन की स्थिति होगी मजबूत, जानें आपकी राशि को कैसे मिलेंगे फल?