Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 2 जून: आज इन 4 राशियों की अच्छी होगी कमाई, ये राशियां करें खर्च कम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Aaj Ka Rashifal 2 June 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 02 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल 2 जून: आज इन 4 राशियों की अच्छी होगी कमाई, ये राशियां करें खर्च कम

Aaj Ka Rashifal 02 June 2026 Horoscope, आज का राशिफल 2 जून: 2 जून की ग्रहों की स्थिति- मंगल मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, बुध, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह राशि में, चंद्रमा धनु राशि में मूल नक्षत्र नक्षत्र के हैं और मूल नक्षत्र के मालिक केतु होते हैं। जो लोग मूल में पैदा हुए होते हैं, उनको मूल की शांति करानी होती है। ऐसा विधान है ज्योतिष शास्त्र में। और मूल 27 दिन पे, जन्म के 27वें दिन यह नक्षत्र फिर से आता है, तो सतईसा भी इसको कहते हैं और 27वें दिन इसकी शांति कराई जाती है। जो लोग बचपन में नहीं कराए रहते हैं, वह किसी भी उम्र में मूल की शांति मूल नक्षत्र के दिन कराते हैं। राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं।

आज इन 4 राशियों की अच्छी होगी कमाई, ये राशियां करें खर्च कम, पढ़ें राशिफल-

मेष राशि

मेष राशि की स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, चली आ रही परेशानी दूर होगी, भाग्य साथ देगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, यात्रा का योग बनेगा, धन संग्रह बढ़ेगा, निवेश करने के लिए शुभ समय है, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। जो लोग प्रेम में चल रहे हैं, उनकी स्थिति कंटीन्यूअस चलती रहेगी, कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है। जो लोग सिंगल हैं, उनमें थोड़ी सी ड्राईनेस के साथ एंटर करने का समय यह आ चुका है और जो लोग शादीशुदा हैं, वह कंधे से कंधा मिलाकर के जीवनसाथी के साथ चल रहे हैं, उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहे हैं, व्यापार में वृद्धि हो रही है, करियर अच्छी स्थिति में चल रहा है। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि को थोड़ा बचके पार करना चाहिए, परिस्थितियां प्रतिकूल है, चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, तो स्वास्थ्य पे ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम की स्थिति काफी अपनापन वाली है, एक अच्छी स्थिति में आप चल रहे हैं, निरंतर ग्रो कर रहे हैं। जो लोग सिंगल हैं, उनके नवप्रेम का आगमन का समय हो चुका है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनको थोड़ी सी दूरी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन वैचारिक दूरी यह नहीं है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

मिथुन राशि

स्वास्थ्य बहुत अच्छा है और किसी भी तरह की कोई प्रॉब्लम नहीं, शुभता के प्रतीक बने हुए हैं, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल रहा है, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है, करियर बहुत अच्छा चल रहा है, प्रेम की स्थिति काफी अपनापन बहुत सजीवता के साथ आप एक-दूसरे के साथ चल रहे हैं, नए प्रेम का आगमन, प्रारंभिक समय हो चुका है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत शुभकारी समय कहा जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि

थोड़ा सा स्वास्थ्य को लेकर के मन परेशान रहेगा, काल्पनिक भय हो सकता है, ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान करेगी, कोई बड़ी बात नहीं दिख रही है। थोड़ा सा भाग्य कम साथ देगा, आपको संघर्ष ज्यादा करना पड़ेगा, लेकिन व्यापार चलता रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से कोई अवरोध नहीं है, करियर आपका बहुत अच्छा चल रहा है। खर्च की अधिकता और आमदनी में तालमेल बिठाना थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है और जो लोग प्रेम में जाना चाहते हैं थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन उनका भी समय आ चुका है। जीवन साथी की स्थिति अगर कहें, तो अच्छी है कोई प्रॉब्लम की बात नहीं है लेकिन थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि

प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है, भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति आपकी काफी बेहतर है, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है और नए प्रेम की स्थिति में ऑप्शन पे आप ध्यान देकर के चल रहे हैं, इसलिए थोड़ा सा समय लग रहा है क्योंकि आपके पास चॉइसेज हैं, उस चॉइसेज में से चुनना है, इसलिए मुश्किल हो रहा है लेकिन जो चुनेंगे वो अच्छा चुनेंगे, अपने पे भरोसा रखिए। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि

स्वास्थ्य की स्थिति काफी बेहतर है। प्रेम की स्थिति परिपक्वता की तरफ है, संतान की स्थिति अच्छी है और नए प्रेम का आगमन अत्यंत शुभकारी है, जल्दीबाजी में है और जो पहले से प्रेम में है, उसमें परिपक्वता आ चुकी है, वो अब जीवन में आगे बढ़ रहे हैं उनके साथ। जीवन साथी के साथ थोड़ा मतभेद हो सकता है और वो मतभेद किसी खराब कारण से नहीं है, ठीक-ठाक रहेगा, किसी नतीजे पे आप पहुंच जाएंगे। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय, अत्यंत शुभकारी हम कह सकते हैं। तो एक शुभ समय का निर्माण हो रहा है। भूमि, भवन, वाहन के खरीदारी का भी योग है लेकिन थोड़ा गृह कलह भी संभव है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

तुला राशि

स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है, थोड़ा सा उहापोह की स्थिति, उधेड़बुन की स्थिति में है। अच्छा-बुरा सोच रहे हैं, जज करने की कोशिश कर रहे हैं, इस पे आप थोड़ा सा विराम लगाइए। नए प्रेम का अभी कोई ठिकाना नहीं है, थोड़ा वक्त लग सकता है। करियर के क्षेत्र में अच्छा है, निवेश के क्षेत्र में अच्छा है। जीवन साथी से समीपता है थोड़ा ड्राइनेस के साथ, तो कुल मिलाकर के ठीक-ठाक समय का, व्यापारिक दृष्टिकोण से ये शुभ समय होगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की स्वास्थ्य बहुत अच्छा है, लेकिन थोड़ा छोटी-मोटी परेशानी से परेशान हो सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अभी मध्यम बनी हुई है, नए प्रेम का अभी कोई अवसर नहीं दिख रहा है, पुराने प्रेम में भी टूटन सा महसूस कर रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय है, लेकिन निवेश के लिए अभी सही समय नहीं है, पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है। आप एक बहुत ही क्लैरिटी के साथ अपने प्रेम के साथ हैं। नए प्रेम में लोग जो जाना चाहते हैं, जो लोग सिंगल है, उनके लिए भी बड़ा ये बहुत अच्छा सुअवसर है और बहुत कृतज्ञता और बहुत आप एक तरीके से बहुत क्लैरिटी के साथ आप नए रिलेशन में भी जा रहे हैं। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा है। जीवनसाथी के साथ जो लोग रह रहे हैं, जो लोग मैरिड हैं, उनको थोड़ा सा अपनी चंचलता पर ध्यान देना चाहिए हालांकि अत्यंत शुभ कार्य समय है। नौकरी-चाकरी के लिए अच्छा समय है, निवेश के लिए अच्छा समय है, करियर के लिए अच्छा समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। निवेश के लिए उचित समय नहीं है। प्रेम के लिए भी ये मध्यम समय है, थोड़ा सा अनबन की स्थिति बनी हुई है। नए प्रेम का अभी कोई स्थिति नहीं दिख रहा है, बहुत जल्द बनेगा लेकिन अभी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, करियर के लिए अच्छा समय है, आर्थिक मामलों के लिए अच्छा समय है, निवेश के लिए अच्छा समय है, प्रेम के लिए अच्छा समय है, संतान के लिए अच्छा समय, अत्यंत शुभ कार्य, यात्रा के लिए अच्छा समय है और नए प्रेम की जो तलाश में हैं, उसमें आप थोड़ा जल्दी करिए, बहुत सारे ऑप्शन पर आप ध्यान दे रहे हैं, यह अवसर हाथ से निकल सकता है। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि

व्यापारिक दृष्टिकोण से अत्यंत शुभकारी समय, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। करियर के लिए अच्छा समय है, स्वास्थ्य के लिए अच्छा समय नहीं है। प्रेम के लिए अच्छा समय है, चाहे पुराना प्रेम हो, चाहे नया प्रेम हो, हर दृष्टिकोण से यह सही समय है। ऑप्शन में आप फंसे हुए हैं, तो थोड़ा सा ध्यान देकर के आगे बढ़िए। हालांकि जो पुराना प्रेम है, जिस प्रेम में लोग चल रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा ग्रो करने का समय है। नए प्रेम में ऑप्शन है, पुराने प्रेम वाले लोग अच्छे चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Pandit Narendra Upadhyay

लेखक के बारे में

Pandit Narendra Upadhyay

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।

अनुभव एवं कार्यक्षेत्र

  • 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
  • अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
  • विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण

पुरस्कार

Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News

विशेषज्ञता
  1. वैदिक एवं फलित ज्योतिष
  2. रत्न विज्ञान (Gemology)
  3. वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
  4. ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
  5. ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
  6. ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!