Aaj Ka Panchang: पापमोचनी एकादशी व्रत आज या कल? पंचांग से जानें सही तिथि, मुहूर्त और व्रत पारण टाइम
Aaj Ka Panchang 14 March 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Aaj Ka Panchang 14 March 2026, Panchang Today : 14 मार्च, शनिवार, शक संवत्: 23,फाल्गुन, सौर शक 1947, पंजाब पंचांग: 01, चैत्र मास प्रविष्टे 2082 इस्लाम: 24, रमजान, 1447 विक्रमी संवत चैत्र कृष्ण दशमी तिथि प्रातः 08.11 मिनट तक पश्चात एकादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 04.49 मिनट तक पश्चात श्रवण नक्षत्र, विष्टि (भद्रा) करण प्रातः 08.11 मिनट तक। चन्द्रमा धनु राशि में प्रातः 09.33 मिनट तक, उपरांत मकर राशि। सूर्य उत्तरायण। प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक राहुकालम्। भद्रा प्रातः 08.11 मिनट तक। चैत्र संक्रान्ति।
पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को- हिंदू पंचांग के हिसाब से चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की जो एकादशी आती है, उसे पापमोचनी एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर और भगवान विष्णु की पूजा करने से इंसान के जाने-अनजाने में हुए पाप कम होते हैं और लाइफ में सुख-शांति बनी रहती है। इस साल पंचांग के मुताबिक पापमोचनी एकादशी की तिथि 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। यह तिथि 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।एकादशी का व्रत हमेशा उदयातिथि के अनुसार रखा जाता है। इसलिए इस बार पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026 को रखा जाएगा।
व्रत पारण का समय- एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि में किया जाता है। पंचांग के अनुसार 16 मार्च को सुबह 9 बजकर 30 मिनट के बाद व्रत पारण किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं में व्रत के साथ उसका सही समय पर पारण करना भी उतना ही जरूरी माना जाता है।
14 मार्च 2026 के मुहूर्त
सूर्योदय 07:06 ए एम
सूर्यास्त 06:54 पी एम
चन्द्रोदय 05:53 ए एम, मार्च 15
चन्द्रास्त 01:19 पी एम
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:28 ए एम से 06:17 ए एम
प्रातः सन्ध्या 05:53 ए एम से 07:06 ए एम
अभिजित मुहूर्त 12:37 पी एम से 01:24 पी एम
विजय मुहूर्त 02:58 पी एम से 03:45 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:51 पी एम से 07:15 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 06:54 पी एम से 08:07 पी एम
अमृत काल 05:26 पी एम से 07:10 पी एम
निशिता मुहूर्त 12:35 ए एम, मार्च 15 से 01:24 ए एम, मार्च 15
सर्वार्थ सिद्धि योग 12:19 ए एम, मार्च 15 से 07:04 ए एम, मार्च 15
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल 10:03 ए एम से 11:32 ए एम
यमगण्ड 02:29 पी एम से 03:57 पी एम
गुलिक काल 07:06 ए एम से 08:35 ए एम
विडाल योग 07:06 ए एम से 05:56 पी एम
वर्ज्य 07:08 ए एम से 08:51 ए एम
दुर्मुहूर्त 07:06 ए एम से 07:53 ए एम
04:30 ए एम, मार्च 15 से 06:10 ए एम, मार्च 15 07:53 ए एम से 08:41 ए एम
बाण अग्नि - 08:38 पी एम तक
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


