Aaj Ka Panchang: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की होती है पूजा, नोट कर लें पूजा के सभी शुभ मुहूर्त

Mar 23, 2026 05:52 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Aaj Ka Panchang 23 March 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Aaj Ka Panchang: नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की होती है पूजा, नोट कर लें पूजा के सभी शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 23 March 2026, Navratri 5th Day, Maa Skandamata Puja Today : 23 मार्च, सोमवार, शक संवत् : 02 चैत्र (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 10 चैत्र मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 03 शव्वाल, 1447, विक्रमी संवत्: विक्रमी संवत चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि सायं 06.39 बजे तक पश्चात षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात्रि 08.50 बजे तक पश्चात रोहिणी नक्षत्र। विष्कुम्भ योग दोपहर 12.22 बजे तक पश्चात प्रीति योग बव करण। चंद्रमा वृष राशि में (दिन-रात)।सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। बसंत ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। श्री (लक्ष्मी) पंचमी।

नवरात्रि का पांचवां दिन आज- मां स्कंदमाता की होगी पूजा

नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा की जाती है। आज चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन है। चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता की आराधना के लिए खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां स्कंदमाता की पूजा से व्यक्ति को बुद्धि, ताकत और जीवन में तरक्की का आशीर्वाद मिलता है। मां स्कंदमाता की कृपा से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।

सूर्योदय 06:47 ए एम

सूर्यास्त 07:08 पी एम

चन्द्रोदय 08:30 ए एम

चन्द्रास्त 01:28 ए एम, मार्च 24

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 05:14 ए एम से 06:01 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:37 ए एम से 06:47 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:33 पी एम से 01:22 पी एम

विजय मुहूर्त 03:01 पी एम से 03:50 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 07:06 पी एम से 07:30 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 07:08 पी एम से 08:18 पी एम

अमृत काल 02:07 पी एम से 03:35 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:33 ए एम, मार्च 24 से 01:20 ए एम, मार्च 24

सर्वार्थ सिद्धि योग 04:19 पी एम से 06:45 ए एम, मार्च 24

रवि योग 04:19 पी एम से 06:45 ए एम, मार्च 24

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 08:20 ए एम से 09:53 ए एम

यमगण्ड 11:25 ए एम से 12:58 पी एम

गुलिक काल 02:30 पी एम से 04:03 पी एम

विडाल योग 04:19 पी एम से 06:45 ए एम, मार्च 24

बाण रोग - 09:48 पी एम तक

दुर्मुहूर्त 01:22 पी एम से 02:12 पी एम, 03:50 पी एम से 04:40 पी एम

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!