Aaj Ka Panchang : बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा आज, नोट कर लें सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Jan 23, 2026 10:23 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Aaj Ka Panchang 23 January 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Aaj Ka Panchang : बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा आज, नोट कर लें सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, आज का पंचांग- 23 January 2026: 23 जनवरी, शुक्रवार, शक संवत्: 03,माघ (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 10 माघ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 03, शब्बान, 1447, विक्रमी संवत्: माघ शुक्ल पंचमी तिथि रात्रि 01.47 मिनट तक पश्चात षष्ठी तिथि, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 02.33 मिनट तक पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र, परिघ योग अपराह्न 03.59 मिनट तक पश्चात शिव योग। चंद्रमा कुंभ राशि में प्रातः 08.34 मिनट तक, उपरांत मीन राशि में।सूर्य उत्तरायण। प्रातः 10.30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम्। बसंत पंचमी। सरस्वती-लक्ष्मी पूजन।

त्योहार- बसंत पंचमी: पंचांग के अनुसार माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस बार 23 जनवरी शुक्रवार को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। इस बार पंचमी तिथि में कोई घटत बढ़त या संशय की स्थिति नहीं है, क्योंकि 23 जनवरी को सूर्योदय से पूर्व ही पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन माता सरस्वती की पूजा का विशेष महत्व है।

पूजन का समय: 23 जनवरी को सुबह 7:17 बजे सूर्योदय पंचमी तिथि के साथ होगा और सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच चर ,लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त उपस्थित रहेंगे। इसलिए इस बार बसंत पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7:17 बजे से 10:30 के बीच रहेगा। सुबह 7:17 बजे से 10:30 बजे के बीच कभी भी पूजन कर सकते हैं।

विवाह के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त: बसंत पंचमी के दिन का एक और विशेष महत्व है। वसंत पंचमी को मुहूर्त शास्त्र के अनुसार स्वयं सिद्ध मुहूर्त है। इस दिन कोई भी शुभ मंगल कार्य करने के लिए पंचांग शुद्धि की आवश्यकता नहीं होती। इस दिन नींव पूजन, गृह प्रवेश, वाहन खरीदना, व्यापार आरंभ करना, सगाई और विवाह आदि मंगल कार्य किए जा सकते हैं।

सूर्योदय 07:13 ए एम

सूर्यास्त 05:53 पी एम

चन्द्रोदय 09:52 ए एम

चन्द्रास्त 10:18 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त 05:26 ए एम से 06:20 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:53 ए एम से 07:13 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:12 पी एम से 12:54 पी एम

विजय मुहूर्त 02:20 पी एम से 03:02 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:50 पी एम से 06:17 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 05:53 पी एम से 07:13 पी एम

रवि योग 02:33 पी एम से 07:13 ए एम, जनवरी 24

निशिता मुहूर्त 12:06 ए एम, जनवरी 24 से 01:00 ए एम, जनवरी 24

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल 11:13 ए एम से 12:33 पी एम

यमगण्ड 03:13 पी एम से 04:33 पी एम

गुलिक काल 08:33 ए एम से 09:53 ए एम

विडाल योग 02:33 पी एम से 07:13 ए एम, जनवरी 24

वर्ज्य 12:02 ए एम, जनवरी 24 से 01:37 ए एम, जनवरी 24

दुर्मुहूर्त 09:21 ए एम से 10:04 ए एम

बाण रोग - 11:20 ए एम तक, 12:54 पी एम से 01:37 पी एम

पञ्चक पूरे दिन

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!