आज का पंचांग ( 9 अक्टूबर 2026): चतुर्दशी श्राद्ध आज, जानें शुक्रवार को पूजा के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj ka panchang 9 October 2026: आज 9 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार है। देखें आज के पूजा-पाठ के लिए शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka panchang 8 October 2026, आज का पंचांग: आज 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस दिन चतुर्दशी श्राद्ध का विधान है। इसे घट चतुर्दशी या घायल चतुर्दशी भी कहा जाता है। यह श्राद्ध विशेष रूप से उन पूर्वजों के लिए किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी दुर्घटना, हिंसा या आत्महत्या से हुई हो ( चाहे मृत्यु किसी भी तिथि को हुई हो)। हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। मां लक्ष्मी की कृपा से घर से दरिद्रता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर के मुख्य द्वार पर शाम के समय घी का दीपक जलाने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की मान्यता है। देखें आज का पंचांग:
आज श्राद्ध के शुभ मुहूर्त:
कुतुप मुहूर्त: सुबह 11:30 बजे से 12:17 बजे तक ।
रौहिण मुहूर्त: दोपहर 12:17 बजे से 1:04 बजे तक।
अपराह्न काल: दोपहर 1:04 बजे से 3:24 बजे तक।
आज का पंचांग:
09 अक्टूबर, शुक्रवार, शक संवत् : 17 आश्विन (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 23 आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 27 रबि-उल्सानी,1448, विक्रमी संवत् : आश्विन कृष्ण चतुर्दशी तिथि रात्रि 09.36 बजे तक पश्चात अमावस्या तिथि, विष्टि (भद्रा) करण प्रातः 09.57 मिनट तक। चंद्रमा कन्या राशि में (दिन रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद ऋतु। प्रातः 10.30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम्। भद्रा प्रातः 09.57 बजे तक। शस्त्र-विष-दुर्घटनादि (अपमृत्यु) से मृतों का श्राद्ध। चतुर्दशी का श्राद्ध।
आज की तिथि:
चतुर्दशी 08 अक्टूबर 2026 को रात 10:17 बजे से 09 अक्टूबर 2026 को रात 9:35 बजे तक रहेगी।
आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय: सुबह 06:02 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:48 बजे
चंद्रोदय: सुबह 04:36 बजे
चंद्रास्त: शाम 04:51 बजे
आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:42 बजे से सुबह 5:30 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक।
अमृत काल: दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 03:43 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:05 बजे से दोपहर 02:51 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:58 बजे से शाम 06:23 बजे तक
आज दिन के शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
• लाभ (उन्नति): सुबह 07:46 से सुबह 09:13 बजे तक
• अमृत (सर्वोत्तम): सुबह 09:13 से सुबह 10:41 बजे तक
• शुभ: दोपहर 12:07 से दोपहर 13:33 बजे तक
आज के अशुभ मुहूर्त:
राहु काल: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
यमगंड: दोपहर 3:03 बजे से शाम 4:30 बजे तक।
गुलिक काल: सुबह 7:45 बजे से सुबह 9:13 बजे तक।

