आज का पंचांग 8 अक्टूबर: गुरु प्रदोष व्रत और त्रयोदशी श्राद्ध आज, देखें पूजा-पाठ के मुहूर्त और भद्रा का समय
Aaj ka panchang 8 October 2026: आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। जानें आज गुरु प्रदोष व्रत के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka panchang 8 October 2026: आज 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिष शास्त्र में त्रयोदशी तिथि भगवान शिव को समर्पित मानी जाती है। इस दिन प्रदोष व्रत का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। आज गुरुवार होने के कारण गुरु प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए आज का दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए खास माना जा रहा है।
इस समय पितृ पक्ष चल रहे हैं। आज त्रयोदशी तिथि होने के कारण त्रयोदशी श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन उन पूर्वजों या पितरों का श्राद्ध किया जाता है, जिनका निधन किसी भी महीने की त्रयोदशी तिथि को हुआ हो। देखें आज का पंचांग।
आज का पंचांग 8 अक्टूबर:
पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 08 अक्टूबर, गुरुवार, शक संवत्: 16, आश्विन (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 22, आश्विन मास प्रविष्टे 2083 इस्लाम: 26, रबि-उल्सानी, 1448, विक्रमी संवत्: आश्विन कृष्ण त्रयोदशी तिथि रात्रि 10.17 मिनट तक पश्चात चतुर्दशी तिथि, पूर्वा फाल्गुनी रात्रि 09.21 मिनट तक पश्चात, शुक्ल योग रात्रि 12.59 मिनट तक पश्चात ब्रह्म योग, चन्द्रमा सिंह राशि में रात्रि 03.18 मिनट तक उपरांत कन्या राशि। सूर्य दक्षिणायन। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि व्रत।
आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय: सुबह 06:02 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:49 बजे
चंद्रोदय: सुबह 02:29 बजे (9 अक्टूबर)
चंद्रास्त: दोपहर 01:45 बजे
आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:39 बजे से सुबह 05:28 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:05 बजे से दोपहर 02:52 बजे तक।
अमृत काल: दोपहर 03:01 बजे से शाम 04:36 बजे तक।
निशिता मुहूर्त: रात 11:44 बजे से अगले दिन सुबह 12:33 बजे तक।
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
शुभ-उत्तम: सुबह 06:18 बजे से सुबह 07:45 बजे तक।
चर-सामान्य: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक।
लाभ-उन्नति: दोपहर 12:08 बजे से दोपहर 01:36 बजे तक।
अमृत-सर्वोत्तम: दोपहर 01:36 बजे से दोपहर 03:04 बजे तक।
शुभ-उत्तम: शाम 04:32 बजे से शाम 05:59 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त:
यमगण्ड- सुबह 06:18 बजे से सुबह 07:45 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 09:13 बजे से सुबह 10:41 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- सुबह 10:12 बजे से सुबह 10:58 बजे तक।
राहुकाल- दोपहर 01:36 बजे से दोपहर 03:04 बजे तक।
भद्रा- रात 10:15 बजे से अगले दिन सुबह 06:18 बजे तक।

