Aaj Ka Panchang 8 June 2026: आज कालाष्टमी व्रत, पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj Ka Panchang 8 June 2026: किसी भी शुभ काम से पहले लोग पंचांग देखते हैं। पंचांग से दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और शुभ-अशुभ समय की जानकारी मिलती है। अगर आप आज कोई महत्वपूर्ण काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें 8 जून 2026 का पंचांग और दिनभर के शुभ मुहूर्त।

08 जून, सोमवार, शक संवत् : 18 ज्येष्ठ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 25 ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 21 जिल्हिजा, 1447, विक्रमी संवत् : द्वितीय (अधिक) ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी तिथि रात्रि 03.24 मिनट तक पश्चात नवमी तिथि, पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र, बालव करण, चंद्रमा कुंभ राशि में रात्रि 03.37 बजे तक उपरांत मीन राशि में।
सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। कालाष्टमी। श्री शीतलाष्टमी व्रत। पंचक।
पंचक
पंचक पांच नक्षत्रों- धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती- से मिलकर बनता है। पंचांग में पंचक की शुरुआत और समाप्ति का समय बताया जाता है, ताकि लोग अपनी जरूरत के अनुसार शुभ कार्यों की योजना बना सकें।
ज्योतिष में जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि के कुछ खास नक्षत्रों में रहता है, तब पंचक लगता है। यह करीब 5 दिनों की अवधि होती है, इसलिए इसे पंचक कहा जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ कामों को करने से बचना चाहिए, जैसे घर की छत बनवाना, दक्षिण दिशा की यात्रा करना, लकड़ी इकट्ठा करना या कुछ बड़े शुभ कार्य शुरू करना।
हालांकि, रोजमर्रा के सामान्य काम पंचक में किए जा सकते हैं। पंचक को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों में अलग मान्यताएं भी प्रचलित हैं। इसलिए लोग किसी महत्वपूर्ण काम से पहले पंचांग या ज्योतिषी की सलाह लेते हैं।
सूर्योदय 05:48 ए एम
सूर्यास्त 09:51 पी एम
चन्द्रोदय 02:13 ए एम, जून 08
चन्द्रास्त 12:25 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 04:44 ए एम से 05:16 ए एम
प्रातः सन्ध्या 05:00 ए एम से 05:48 ए एम
अभिजित मुहूर्त 01:18 पी एम से 02:22 पी एम
विजय मुहूर्त 04:30 पी एम से 05:35 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 09:50 पी एम से 10:06 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 09:52 पी एम से 10:39 पी एम
अमृत काल 09:59 पी एम से 11:37 पी एम
निशिता मुहूर्त 01:34 ए एम, जून 09 से 02:06 ए एम, जून 09
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल 07:49 ए एम से 09:49 ए एम
यमगण्ड 11:49 ए एम से 01:50 पी एम
आडल योग 05:48 ए एम से 10:09 ए एम
दुर्मुहूर्त 02:22 पी एम से 03:26 पी एम
गुलिक काल 03:50 पी एम से 05:51 पी एम 05:35 पी एम से 06:39 पी एम
वर्ज्य 12:11 पी एम से 01:49 पी एम
पञ्चक पूरे दिन
बाण चोर - 02:53 ए एम, जून 09 से पूर्ण रात्रि तक
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


