आज का पंचांग 7 सितंबर: आज अजा एकादशी पर ये हैं पूजा-पाठ के शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें व्रत पारण समय भी
Aaj ka panchang 7 september 2026: आज भादो माह के कृष्ण पक्ष का एकादशी व्रत है। एकादशी व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Aaj ka panchang 7 September 2026, आज का पंचांग: हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अजा एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल अजा एकादशी व्रत आज 7 सितंबर 2026, सोमवार को है। मान्यता है कि एकादशी व्रत करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और सभी सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष प्राप्त करता है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में आर्थिक खुशहाली आती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन तुलसी पूजन का भी विशेष महत्व है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाने से दरिद्रता का नाश होता है और बरकत घर आती है। आइए जानते हैं अजा एकादशी पूजन के शुभ मुहूर्त:
आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय सुबह 06:02 बजे
सूर्यास्त शाम 06:36 बजे
चंद्रोदय रात 01:35 बजे (8 सितंबर की तड़के)
चंद्रास्त शाम 04:05 बजे
आज का पंचांग:
07 सितंबर, सोमवार, शक संवत् : 16 भाद्रपद (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 22 भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 24 रबि-उल्लावल, 1448, विक्रमी संवत् : भाद्रपद कृष्ण एकादशी तिथि सायं 05.02 बजे तक पश्चात द्वादशी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र सायं 06.14 मिनट तक पश्चात पुष्य नक्षत्र, बव करण, चन्द्रमा मिथुन राशि मे दोपहर 12.39 मिनट तक उपरांत कर्क राशि। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। अजा एकादशी व्रत।
आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:49 बजे से सुबह 06:32 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:10 बजे से सुबह 07:16 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:22 बजे से दोपहर 02:14 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 03:59 बजे से शाम 04:51 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- रात 08:21 बजे से रात 08:43 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या- रात 08:21 बजे से रात 09:26 बजे तक।
अमृत काल- दोपहर 12:29 बजे से दोपहर 01:59 बजे तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 02:44 बजे से अगले दिन सुबह 07:17 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल- सुबह 08:54 बजे से सुबह 10:32 बजे तक।
यमगण्ड- दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:48 बजे तक।
गुलिक काल- दोपहर 03:26 बजे से शाम 05:04 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- दोपहर 02:14 बजे से दोपहर 03:07 बजे तक।
वर्ज्य- रात 10:12 बजे से रात 11:42 बजे तक।
अजा एकादशी व्रत पारण का मुहूर्त:
अजा एकादशी व्रत पारण 8 सितंबर 2026, मंगलवार को किया जाएगा। व्रत पारण के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 17 मिनट से सुबह 09 बजकर 53 मिनट तक रहगा।


