आज का पंचांग ( 7 अक्टूबर): आज इंदिरा एकादशी व्रत पारण और द्वादशी श्राद्ध, देखें दिन भर के शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj ka panchang 7 October 2026: आज इंदिरा एकादशी व्रत का पारण है और द्वादशी तिथि का श्राद्ध है। देखें 7 अक्टूबर के पंचांग से आज बन रहे सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka panchang 7 October 2026, आज का पंचांग: आज 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को इंदिरा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। जिन भक्तों ने 6 अक्टूबर को एकादशी व्रत किया था, वे आज सुबह 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 08 बजकर 38 मिनट के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं। आज बुधवार होने के कारण यह दिन भगवान श्रीगणेश की उपासना के लिए अति उत्तम माना जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को माना जाता है। मान्यता है इस दिन गणपति बप्पा को दूर्वा घास अर्पित करने और मोदक का भोग लगाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस समय पितृ पक्ष चल रहे हैं। आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध है। आज उन पितरों या परिवार के दिवंगत परिजनों का श्राद्ध किया जाएगा जिनका निधन द्वादशी तिथि को हुआ हो। देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त।
आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
• सूर्योदय: सुबह 5:56 बजे
• सूर्यास्त: शाम 5:44 बजे
• चंद्रोदय: सुबह 1:29 बजे
• चंद्रास्त: दोपहर 3:03 बजे
आज का पंचांग:
07 अक्तूबर, बुधवार, शक संवत्: 15, आश्विन (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 21, आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 25, रबि-उल्सानी,1448 विक्रमी संवत्: आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात्रि 11.17 मिनट तक, मघा रात्रि 09.41 मिनट तक पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, शुभ योग रात्रि 02.52 मिनट तक पश्चात शुक्ल योग, चन्द्रमा सिंह राशि में (दिन रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। शरद ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। संन्यासिनां श्राद्ध। द्वादशी का श्राद्ध। मघा श्राद्ध।
आज श्राद्ध के मुहूर्त:
कुतुप मूहूर्त - दोपहर 01:15 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक।
रौहिण मूहूर्त - दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक।
अपराह्न काल - दोपहर 02:46 बजे से शाम 05:02 बजे तक।
आज के शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:39 बजे से सुबह 05:28 बजे तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:06 बजे से दोपहर 02:53 बजे तक।
अमृत काल: रात 07:20 बजे से रात 08:53 बजे तक।
निशिता मुहूर्त: रात 11:44 बजे से देर रात 12:34 बजे तक।
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त-
लाभ-उन्नति: सुबह 06:17 बजे से सुबह 07:45 बजे तक।
अमृत-सर्वोत्तम: सुबह 07:45 बजे से सुबह 09:13 बजे तक।
शुभ-उत्तम: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक।
चर-सामान्य: दोपहर 03:05 बजे से शाम 04:32 बजे तक।
लाभ-उन्नति: शाम 04:32 बजे से शाम 06:00 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त-
यमगण्ड- सुबह 07:45 बजे से सुबह 09:13 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:09 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक।
राहुकाल- दोपहर 12:09 बजे से दोपहर 01:37 बजे तक।
दिशाशूल- उत्तर

