आज का पंचांग 6 अक्टूबर 2026: इंदिरा एकादशी आज, मंगलवार को बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
share

Aaj ka panchang 6 October 2026: आज एकादशी तिथि है। पितृ पक्ष में इंदिरा एकादशी व्रत रखा जाता है। जानें आज बन रहे सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिशाशूल।

Aaj ka panchang 6 October 2026
आज का पंचांग 6 अक्टूबर 2026

Aaj ka panchang 6 October 2026, आज का पंचांग: आज 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन इंदिरा एकादशी व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा से जातक को पापों से मु्क्ति मिलती है और मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इंदिरा एकादशी के दिन पितरों का तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पितृ संबंधी कार्य करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। आज मंगलवार का दिन हनुमान जी की उपासना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से संकटों से रक्षा होती है और जन्मकुंडली में मंगल ग्रह की शुभता बढ़ती है। देखें आज का पंचांग।

आज का पंचांग:

06 अक्टूबर, मंगलवार, शक संवत्: 14 आश्विन (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 20 आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 24 रबि-उल्सानी, 1448, विक्रमी संवत्: आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि रात्रि 12.35 मिनट तक। साध्य योग रात्रि 05 बजे (सूर्योदय पूर्व) तक तदनंतर शुभ योग, बव करण। चंद्रमा कर्क राशि में रात्रि 10.18 मिनट तक उपरांत सिंह राशि में। सूर्य दक्षिणायन। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। इंदिरा एकादशी व्रत। एकादशी का श्राद्ध। गंडमूल विचार।

आज का दिशाशूल: उत्तर

आज सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय: सुबह 06:03 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:51 बजे

चंद्रोदय: रात 12:29 बजे

चंद्रास्त: दोपहर 01:45 बजे

आज 6 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त:

आज के शुभ योग और मुहूर्त 6 अक्टूबर 2026

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:39 बजे से सुबह 05:28 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:07 बजे से दोपहर 02:54 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:02 बजे से शाम 06:27 बजे तक।

निशिता मुहूर्त: रात 11:46 बजे से देर रात 12:35 बजे तक।

अमृत काल: रात 08:44 बजे से रात 10:17 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:17 बजे से रात 10:17 बजे तक।

आज 6 अक्टूबर के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल: दोपहर 03:06 बजे से दोपहर 04:34 बजे तक।

यमगण्ड: सुबह 09:14 बजे से सुबह 10:42 बजे तक।

गुलिक काल: दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 01:38 बजे तक।

दुर्मुहूर्त: सुबह 08:38 बजे से सुबह 09:25 बजे तक।

वर्ज्य: सुबह 11:29 बजे से दोपहर 01:02 बजे तक।

गण्ड मूल: पूरे दिन

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़इंदिरा एकादशी आज, मंगलवार को बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त