आज का पंचांग 5 अक्टूबर 2026: दशमी श्राद्ध आज, सोमवार को पूजा-पाठ के बन रहे कई शुभ-अशुभ मुहूर्त
Aaj ka panchang 5 October 2026: पंचांग के अनुसार, आज शुक्रवार को दशमी श्राद्ध है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। देखें आज का पंचांग।

Aaj ka panchang 5 October 2026, आज का पंचांग: आज 5 अक्तूबर 2026, सोमवार को दशमी तिथि का श्राद्ध है। शास्त्रों के अनुसार, जिन पूर्वजों या परिवार के दिवंगत सदस्यों का निधन दशमी तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध इस तिथि को किया जाता है। इस समय पितृ पक्ष चल रहे हैं। पितृ पक्ष में पितरों के तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध के लिए अपराह्न काल सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि सोमवार व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन शिवलिंग का जलाभिषेक करना भी अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। देखें आज पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।
आज का दिशाशूल: पूर्व
आज का पंचांग:
05 अक्टूबर, सोमवार, शक संवत् : 13 आश्विन (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 19 आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 23 रबि-उल्सानी, 1448, विक्रमी संवत् : आश्विन कृष्ण दशमी तिथि रात्रि 02.08 मिनट तक पुष्य रात्रि 11. 10 बजे तक पश्चात आश्लेषा नक्षत्र। चंद्रमा कर्क राशि। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। प्रातः 07.30 मिनट से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। भद्रा अपराह्न 03.01 बजे से रात्रि 02.08 बजे तक। दशमी का श्राद्ध। गण्डमूल रात्रि 11.10 मिनट से।
आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय- सुबह 6:00 बजे
सूर्यास्त- शाम 5:52 बजे
चंद्रास्त: दोपहर 2:48 बजे
चंद्रोदय: रात 12:35 बजे (6 अक्टूबर)
आज दशमी श्राद्ध के शुभ मुहूर्त:
कुतुप मूहूर्त - दोपहर 01:16 बजे से दोपहर 02:01 बजे तक।
रौहिण मूहूर्त - दोपहर 02:01 बजे से दोपहर 02:47 बजे तक।
अपराह्न काल - दोपहर 02:47 बजे से शाम 05:04 बजे तक।
आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:44 बजे से सुबह 05:32 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:46 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:08 बजे से दोपहर 02:55 बजे तक
अमृत काल: शाम 05:01 बजे से शाम 06:33 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:03 बजे से शाम 06:28 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:46 बजे से अगले दिन रात 12:35 बजे तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:17 बजे से रात 11:09 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल: सुबह 07:45 से सुबह 09:13 बजे तक
यमगण्ड: सुबह 10:42 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक।
गुलिक काल: दोपहर 01:38 बजे से दोपहर 03:07 बजे तक।
विडाल योग: सुबह 06:17 बजे से रात 11:09 बजे तक।
दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:34 बजे से दोपहर 01:21 बजे तक।
वर्ज्य: सुबह 07:52 बजे से सुबह 09:24 बजे तक।
भद्रा: दोपहर 02:58 बजे से अगले दिन सुबह 02:07 बजे तक।

