Aaj Ka Panchang 4 July 2026: आज पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Aaj Ka Panchang 4 July 2026: 4 जुलाई 2026, शनिवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि शुरू होगी। आज पूरे दिन पंचक का प्रभाव रहेगा। धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र के साथ प्रीति और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है।

Aaj Ka Panchang 4 July 2026: आज पूरे दिन रहेगा पंचक, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

Aaj Ka Panchang 4 July 2026: 4 जुलाई, शनिवार, शक संवत: 13, आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 20, आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 18, मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत्: आषाढ़ कृष्ण चतुर्थी दोपहर 12.41 मिनट तक पश्चात पंचमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 01.44 मिनट तक पश्चात शतभिषा नक्षत्र, प्रीति योग सायं 05.02 मिनट तक पश्चात आयुष्मान योग, चंद्रमा कुंभ राशि में (दिन रात) । सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक राहुकालम्। पंचक

पंचक क्या होता है?

हिंदू पंचांग में पंचक एक खास समय होता है। यह तब शुरू होता है, जब चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र के आखिरी चरण में प्रवेश करता है। इसके बाद चंद्रमा शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद और रेवती नक्षत्र से होकर गुजरता है। इन पांच नक्षत्रों में चंद्रमा के रहने की अवधि को पंचक कहा जाता है।

पंचक हर महीने आता है और करीब पांच दिन तक रहता है। इसकी शुरुआत और समाप्ति का समय हर महीने अलग होता है।

पंचक क्यों माना जाता है खास?

ज्योतिष में पंचक को कुछ कामों के लिए सावधानी बरतने का समय माना गया है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ बड़े या खास काम सोच-समझकर करने चाहिए। हालांकि, रोजमर्रा के काम, नौकरी, व्यापार, पढ़ाई या सामान्य यात्रा पर कोई रोक नहीं होती।

सूर्योदय 05:53 ए एम

सूर्यास्त 09:57 पी एम

चन्द्रोदय 12:19 ए एम, जुलाई 05

चन्द्रास्त 10:15 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 04:50 ए एम से 05:21 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:06 ए एम से 05:53 ए एम

अभिजित मुहूर्त 01:23 पी एम से 02:27 पी एम

विजय मुहूर्त 04:35 पी एम से 05:40 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 09:55 पी एम से 10:11 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 09:57 पी एम से 10:44 पी एम

अमृत काल 04:04 ए एम, जुलाई 05 से 05:46 ए एम, जुलाई 05

निशिता मुहूर्त 01:39 ए एम, जुलाई 05 से 02:11 ए एम, जुलाई 05

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 09:54 ए एम से 11:54 ए एम

यमगण्ड 03:55 पी एम से 05:56 पी एम

गुलिक काल 05:53 ए एम से 07:54 ए एम

विडाल योग 10:13 ए एम से 05:54 ए एम, जुलाई 05

वर्ज्य 05:52 पी एम से 07:34 पी एम

दुर्मुहूर्त 05:53 ए एम से 06:57 ए एम

बाण रोग - 06:18 ए एम तक, 06:57 ए एम से 08:02 ए एम

पञ्चक पूरे दिन

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!