आज का पंचांग 30 सितंबर: आज बुधवार को बन रहे पूजा-पाठ के ये शुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल और दिशाशूल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka panchang 30 September 2026: आज बुधवार का दिन भगवान श्रीगणेश की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस समय पितृ पक्ष भी चल रहे हैं। देखें आज श्राद्ध और पूजा-पाठ के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka panchang 30 September 2026
आज का पंचांग 30 सितंबर 2026

Aaj ka panchang 30 September 2026: आज 30 सितंबर, बुधवार को पितृ पक्ष का चतुर्थी श्राद्ध है। चतुर्थी तिथि को उन पितरों या दिवंगत परिजनों का श्राद्ध किया जाता है, जिनकी मृत्यु चतुर्थी तिथि को हुई हो। बुधवार होने के कारण आज का दिन भगवान श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में चतुर्थी तिथि भगवान श्रीगणेश को समर्पित मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन गणपति बप्पा को दूर्वा घास अर्पित करना और मोदक या बेसन के लड्डू का भोग लगाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान गणेश की कृपा से जातक को जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है और कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। जानें पंचांग से आज के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग:

पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 30 सितंबर, बुधवार, शक संवत्: 08, आश्विन (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 14, आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 18, रबि-उल्सानी, 1448 विक्रमी संवत्: आश्विन कृष्ण चतुर्थी तिथि दोपहर 02.56 मिनट तक, भरणी नक्षत्र प्रातः 07.37 मिनट तक पश्चात कृतिका रात्रि 06.03 मिनट तक (सूर्योदय से पहले), वज्र योग रात्रि 12.21 मिनट तक, चन्द्रमा मेष राशि में दोपहर 01.14 मिनट तक उपरांत वृष राशि। सूर्य दक्षिणायन। शरद ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। चतुर्थी का श्राद्ध।

आज सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय: सुबह 6:00 बजे

सूर्यास्त: शाम 5:56 बजे

चंद्रोदय: रात 8:11 बजे

चंद्रास्त: अगले दिन सुबह 9:21 बजे

आज के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:37 बजे से सुबह 05:25 बजे तक।

अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:36 बजे तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02:11 बजे से दोपहर 02:59 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त: दोपहर 03:37 बजे से शाम 04:24 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:32 बजे से शाम 07:56 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:32 बजे से रात 08:46 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

आज के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल: दोपहर 01:40 बजे से दोपहर 03:08 बजे तक।

यमगण्ड- सुबह 09:16 बजे से सुबह 10:44 बजे तक।

गुलिक काल- दोपहर 12:12 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक।

वर्ज्य- दोपहर 03:19 बजे से शाम 04:49 बजे तक।

दुर्मुहूर्त- दोपहर 01:17 बजे से दोपहर 02:04 बजे तक।

बाण- सुबह 11:17 बजे से पूर्ण रात्रि तक

आज का दिशा शूल: उत्तर दिशा

आज श्राद्ध के बन रहे ये शुभ मुहूर्त:

हिंदू धर्म में पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने के लिए दोपहर का समय सबसे उत्तम माना जाता है। ये हैं आज के मुहूर्त।

कुतुप मुहूर्त - दोपहर 01:17 बजे से दोपहर 02:04 बजे तक।

रौहिण मुहूर्त - दोपहर 02:04 बजे से दोपहर 02:50 बजे तक।

अपराह्न काल - दोपहर 02:50 बजे से शाम 05:11 बजे तक।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का पंचांग 30 सितंबर: आज बुधवार को बन रहे पूजा-पाठ के ये शुभ मुहूर्त