Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Panchang 30 november 2025 shubh ashubh muhurat rahukaal time today tithi
Aaj Ka Panchang 30 नवंबर: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष  दशमी तिथि आज, इस समय से शुरू होगी एकादशी तिथि, जानें आज के सभी मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 30 नवंबर: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष दशमी तिथि आज, इस समय से शुरू होगी एकादशी तिथि, जानें आज के सभी मुहूर्त

संक्षेप:

 Aaj Ka Panchang 30 November 2025, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त

Nov 30, 2025 06:22 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। रविवार होने के कारण आज सूर्य भगवान की अराधना करनी चाहिए। आज एकादशी रात से शुरू होगी। मोक्षदा एकादशी तिथि का प्रारंभ रविवार रात 9:29 बजे से होगा। इस व्रत का समापन सोमवार को शाम 7 बजे है। इसलिए मोक्षदा एकादशी व्रत सोमवार को रखा जाएगा। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी मंगलवार को सुबह 6:57 से सुबह 9:03 बजे तक व्रत पारण कर सकेंगे। 30 नवंबर, रविवार, शक संवत्: 09 मार्गशीर्ष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 15 मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 08 जमादि-उल्सानी, 1447, विक्रमी संवत्: मार्गशीर्ष शुक्ल दशमी तिथि रात्रि 09.30 मिनट तक। रेवती नक्षत्र, वज्र योग प्रातः 07.12 मिनट तक पश्चात सिद्धि योग रात्रि 04.22 मिनट तक तदनंतर व्यतिपात योग, तैतिल करण। चंद्रमा मीन राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। गंडमूल रात्रि 01.11 मिनट। पंचक। आज राहुकाल शाम के समय 4:30 से 6:00 तक रहेगा, इस समय में शुभ कार्य नहीं करने चाहिए। आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मीन राशि में होगा। दिशा शूल – आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 05:07 ए एम से 06:02 ए एम

सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:56 ए एम से 01:11 ए एम, दिसम्बर 01

रवि योग: 06:56 ए एम से 01:11 ए एम, दिसम्बर 01

अमृत काल: 08:37 पी एम से 10:08 पी एम

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!