28 जून का पंचांग: आज किस समय शुरू करें नया काम? पहले जान लें शुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

28 जून 2026, रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी तिथि, मूल नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। अगर आप पूजा, यात्रा, खरीदारी या किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले शुभ मुहूर्त, राहुकाल, भद्रा और अन्य अशुभ समय जरूर जान लें।

aaj ka panchang

28 जून 2026, रविवार का पंचांग: रविवार की शुरुआत ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि से होगी। आज मूल नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा रात तक वृश्चिक राशि में रहेंगे, फिर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आज भद्रा और गंडमूल का भी ध्यान रखना होगा। अगर आप पूजा, यात्रा, खरीदारी, नया काम शुरू करने या किसी शुभ कार्य की योजना बना रहे हैं, तो पहले दिन के शुभ और अशुभ मुहूर्त जरूर देख लें। राहुकाल और दूसरे अशुभ समय में मांगलिक कार्य करने से बचना बेहतर माना जाता है।

आइए जानते हैं, 28 जून, रविवार का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

28 जून, रविवार, शक संवत् : 07 आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 14 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 12 मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी तिथि रात्रि 03.07 मिनट तक। मूल नक्षत्र, शुभ योग दोपहर 01.30 मिनट तक पश्चात शुक्ल योग, गर करण। चंद्रमा वृश्चिक राशि में रात्रि 01.09 मिनट तक उपरांत धनु राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा रात्रि 03.07 मिनट से। गंडमूल विचार।

सूर्योदय 05:49 ए एम

सूर्यास्त 09:58 पी एम

चन्द्रोदय 08:37 पी एम

चन्द्रास्त 03:46 ए एम, जून 28

आज के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त 04:46 ए एम से 05:18 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:02 ए एम से 05:49 ए एम

अभिजित मुहूर्त 01:21 पी एम से 02:26 पी एम

विजय मुहूर्त 04:35 पी एम से 05:40 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 09:56 पी एम से 10:12 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 09:58 पी एम से 10:45 पी एम

अमृत काल 07:01 ए एम से 08:49 ए एम

निशिता मुहूर्त 01:38 ए एम, जून 28 से 02:10 ए एम, जून 28

रवि योग 06:41 पी एम से 05:49 ए एम, जून 28

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 09:51 ए एम से 11:52 ए एम

यमगण्ड 03:55 पी एम से 05:56 पी एम

गुलिक काल 05:49 ए एम से 07:50 ए एम

विडाल योग 06:41 पी एम से 05:49 ए एम, जून 28

वर्ज्य 12:58 ए एम, जून 28 से 02:46 ए एम, जून 28

दुर्मुहूर्त 05:49 ए एम से 06:54 ए एम

गण्ड मूल 06:41 पी एम से 05:49 ए एम, जून 28 06:54 ए एम से 07:58 ए एम

बाण अग्नि - 11:14 पी एम तक

विंछुड़ो पूरे दिन

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan