Aaj Ka Panchang 27 June 2026: शनि प्रदोष व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि
Aaj Ka Panchang 27 June 2026: आज शनि प्रदोष व्रत और वट सावित्री व्रतारंभ का विशेष संयोग है। जानें 27 जून 2026 की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय और पूजा के लिए शुभ समय।

Aaj Ka Panchang, आज का पंचांग: 27 जून, शनिवार, शक संवत् : 06,आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 13, आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083 ,इस्लाम: 11, मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत्: द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी तिथि रात्रि 12.44 मिनट तक पश्चात चतुर्दशी तिथि, अनुराधा नक्षत्र रात्रि 10.11 मिनट तक पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र, साध्य योग दोपहर 12.33 मिनट तक पश्चात शुभ योग, चन्द्रमा वृश्चिक राशि में (दिन रात)। सूर्य उत्तरायण। प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक राहुकालम्। शनि प्रदोष व्रत। वट सावित्री व्रतारम्भ।
शनि प्रदोष व्रत- हिंदू पंचांग के मुताबिक प्रदोष व्रत हर महीने दो बार रखा जाता है। यह व्रत त्रयोदशी तिथि को आता है- एक बार कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में। इस व्रत को भगवान शिव की आराधना का विशेष दिन माना जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करने पर जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और मन की इच्छाओं को दिशा मिलती है। जब त्रयोदशी शनिवार के दिन पड़ती है, तब इस प्रदोष को शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है। इस दिन भगवान शिव के साथ शनि देव की पूजा का भी महत्व माना गया है।
सूर्योदय- 05:49 ए एम
सूर्यास्त- 09:58 पी एम
चन्द्रोदय- 08:37 पी एम
चन्द्रास्त- 03:46 ए एम, जून 28
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त- 04:46 ए एम से 05:18 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 05:02 ए एम से 05:49 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 01:21 पी एम से 02:26 पी एम
विजय मुहूर्त- 04:35 पी एम से 05:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 09:56 पी एम से 10:12 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 09:58 पी एम से 10:45 पी एम
अमृत काल- 07:01 ए एम से 08:49 ए एम
निशिता मुहूर्त- 01:38 ए एम, जून 28 से 02:10 ए एम, जून 28
रवि योग- 06:41 पी एम से 05:49 ए एम, जून 28
आज के अशुभ मुहूर्त
राहुकाल- 09:51 ए एम से 11:52 ए एम
यमगण्ड- 03:55 पी एम से 05:56 पी एम
गुलिक काल- 05:49 ए एम से 07:50 ए एम
विडाल योग- 06:41 पी एम से 05:49 ए एम, जून 28
वर्ज्य- 12:58 ए एम, जून 28 से 02:46 ए एम, जून 28
दुर्मुहूर्त- 05:49 ए एम से 06:54 ए एम
गण्ड मूल- 06:41 पी एम से 05:49 ए एम, जून 28 06:54 ए एम से 07:58 ए एम
बाण अग्नि- 11:14 पी एम तक
विंछुड़ो- पूरे दिन
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


