आज का पंचांग 22 सितंबर: आज परिवर्तिनी एकादशी पर बन रहे पूजन के ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें दिशाशूल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka panchang 22 september 2026: आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन पंचांग से देखें पूजा-पाठ के शुभ मुहूर्त क्या बन रहे हैं।

Aaj ka panchang 22 September 2026
आज का पंचांग 22 सितंबर 2026

Aaj ka panchang 22 September 2026, आज का पंचांग परिवर्तिनी एकादशी: आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दिन परिवर्तिनी एकादशी व्रत किया जाता है। परिवर्तिनी एकादशी को पार्श्व या पद्मा एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण योगनिद्रा में अपनी करवट बदलते हैं। इसलिए इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है। इस व्रत को करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है और तीनों लोकों के पूजन का फल प्राप्त होता है। भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस बार परिवर्तिनी एकादशी पर भद्रा का साया रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में भद्रा काल को अत्यंत अशुभ माना गया है। मान्यता है कि भद्रा के समय किए गए शुभ कार्यों का विपरीत फल प्राप्त होता है। जानें आज परिवर्तिनी एकादशी पर पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय: सुबह 5:57 बजे

सूर्यास्त: शाम 6:05 बजे

चन्द्रोदय: दोपहर 3:48 बजे

चन्द्रास्त: अगली सुबह रात 1:35 बजे

आज का पंचांग:

22 सितंबर, मंगलवार, शक संवत् : 31 भाद्रपद (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 06 आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 10 रबि-उल्सानी, 1448, विक्रमी संवत् : भाद्रपद शुक्ल एकादशी तिथि रात्रि 09.44 मिनट तक पश्चात द्वादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रातः 07.07 मिनट तक पश्चात श्रवण नक्षत्र, अतिगंड योग सायं 04.29 मिनट तक पश्चात सुकर्मा योग, वणिज करण। चंद्रमा मकर राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। शरद ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकालम्। पद्मा एकादशी व्रत।

आज के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:35 बजे से सुबह 05:22 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:26 बजे से सुबह 07:37 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:18 बजे से दोपहर 02:07 बजे तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 03:45 बजे से शाम 04:34 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- रात 07:49 बजे से रात 08:12 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या- रात 07:49 बजे से रात 09:00 बजे तक।

अमृत काल- शाम 06:22 बजे से रात 08:06 बजे तक।

आज के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल- शाम 04:46 बजे से शाम 06:17 बजे तक।

यमगण्ड- सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक।

गुलिक काल- दोपहर 01:43 बजे से दोपहर 03:14 बजे तक।

वर्ज्य- सुबह 07:57 बजे से सुबह 09:41 बजे तक।

दुर्मुहूर्त- सुबह 10:03 बजे से सुबह 10:52 बजे तक।

भद्रा- सुबह 07:37 बजे से शाम 06:13 बजे तक।

आज का दिशाशूल:

आज का उत्तर दिशा दिशाशूल है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, दिशाशूल एक अशुभ दिशा है, जहां किसी विशेष वार या दिन को यात्रा करना या किसी जरूरी काम के लिए निकलना अच्छा नहीं माना जाता है। मान्यता है कि दिशाशूल में यात्रा करने से बाधाएं, चोट-चपेट, मानसिक तनाव या कार्यों में असफलता प्राप्त हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज परिवर्तिनी एकादशी पर बन रहे पूजा-पाठ के ये शुभ-अशुभ मुहूर्त