आज का पंचांग 21 सितंबर: आज सोमवार को पूजन के बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें राहुकाल का समय
Aaj ka panchang 21 september 2026: आज 21 सितंबर को दशमी तिथि रहे के बाद शाम से एकादशी तिथि लग जाएगी। जानें आज सोमवार को पूजा-पाठ के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka panchang 21 September 2026, आज का पंचांग: आज 21 सितंबर 2026, सोमवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है और एकादशी तिथि रात 08 बजे के आसपास से लगेगी। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। मान्यता है कि सोमवार व्रत करने से भगवान शंकर की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सोमवार व्रत में भगवान शिव के साथ माता पार्वती के पूजन का भी विधान है। कहा जाता है कि शिव-पार्वती के पूजन से वैवाहिक जीवन खुशहाल और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
आज का पंचांग:
21 सितंबर, सोमवार, शक संवत् : 30 भाद्रपद (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 05 आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 09 रबि-उल्सानी, 1448, विक्रमी संवत् : भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि रात्रि 08.01 बजे तक पश्चात एकादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र (दिन-रात), तैतिल करण, चंद्रमा धनु राशि में प्रातः 11.15 मिनट तक उपरांत मकर राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। शरद ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्।
आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय: सुबह 5:56 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:06 बजे
चंद्रोदय: दोपहर 2:10 बजे के आसपास
चंद्रास्त: अगली सुबह लगभग 1:28 बजे।
आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 06:02 बजे से सुबह 06:49 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:25 बजे से सुबह 07:36 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:19 बजे से दोपहर 02:08 बजे तक।
विजय मुहूर्त- शाम 03:46 बजे से दोपहर 04:35 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 07:51 बजे से रात 08:14 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या- शाम 07:51 बजे से रात 09:02 बजे तक।
अमृत काल- रात 08:32 बजे से रात 10:18 बजे तक।
रवि योग- सुबह 07:36 बजे से अगले दिन सुबह 03:36 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल- सुबह 09:07 बजे से सुबह 10:39 बजे तक।
यमगण्ड- दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:43 बजे तक।
गुलिक काल- दोपहर 03:15 बजे से शाम 04:47 बजे तक।
विडाल योग- सुबह 07:36 बजे से रात 09:01 बजे तक।
वर्ज्य- सुबह 09:55 बजे से रात 11:41 बजे तक।
आज का दिशाशूल:
आज का पूर्व दिशा दिशाशूल है। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, दिशाशूल एक अशुभ दिशा है, जहां किसी विशेष वार या दिन को यात्रा करना या किसी जरूरी काम के लिए निकलना अच्छा नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि दिशाशूल की दिशा में यात्रा करने से बाधाएं, चोट-चपेट, मानसिक तनाव या कार्य में असफलता प्राप्त हो सकती है।

