आज का पंचांग 17 सितंबर: सुबह 10.49 बजे के बाद लगेगी सप्तमी तिथि, देखें गुरुवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka panchang 17 september 2026: आज गुरुवार को भगवान विष्णु की कृपा पाने के खास संयोग बन रहा है। देखें आज के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और दिशाशूल।

Aaj ka panchang 17 september 2026
आज का पंचांग 17 सितंबर 2026

Aaj ka panchang 17 September 2026: आज 17 सितंबर 2026, गुरुवार को भाद्रपद माह की षष्ठी तिथि है। सुबह 10.49 मिनट के बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी। भाद्रपद सप्तमी तिथि पर संतान सप्तमी का व्रत किया जाता है। ऐसे में कुछ लोग संतान सप्तमी का व्रत आज रखेंगे, जो उदया तिथि को मनाते हैं, वह 18 सितंबर को व्रत करेंगे। हालांकि उदया तिथि में संतान सप्तमी व्रत 18 सितंबर को ही उत्तम माना जा रहा है। इस दिन माताएं अपनी संतान के लिए व्रत करती हैं। मान्यता है इस व्रत को करने से संतान दीर्घायु होती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन लक्ष्मी-नारायण पूजन करने से जातक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। देखें आज का पंचांग:

आज का पंचांग:

17 सितंबर, गुरुवार, शक संवत्: 26,भाद्रपद (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 01, आश्विन मास प्रविष्टे 2083 इस्लाम: 05, रबि-उल्सानी,1448, विक्रमी संवत्: भाद्रपद शुक्ल षष्ठी तिथि प्रातः 10.49 मिनट तक पश्चात सप्तमी तिथि, अनुराधा नक्षत्र सायं 07.54 मिनट तक, विष्कुम्भ योग दोपहर 12.50 मिनट तक पश्चात प्रीति योग, चन्द्रमा वृश्चिक राशि में (दिन रात)।

सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। शरद ऋतु। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। सूर्य षष्ठी व्रत। आश्विन संक्रान्ति। संतान सप्तमी व्रत।

आज सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय: सुबह 05:53 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:12 बजे

चंद्रोदय: सुबह 11:38 बजे

चंद्रास्त: रात 10:00 बजे

आज के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:58 बजे से सुबह 06:44 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:21 बजे से सुबह 07:30 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:20 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 03:50 बजे से शाम 04:40 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- रात 07:59 बजे से रात 08:23 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या- रात 07:59 बजे से रात 09:09 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 07:30 बजे से शाम 04:23 बजे तक।

आज के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल- दोपहर 03:18 बजे से शाम 04:52 बजे तक।

यमगण्ड- सुबह 07:30 बजे से सुबह 09:04 बजे तक।

आडल योग- शाम 04:23 बजे से अगले दिन सुबह 07:31 बजे तक।

विडाल योग- सुबह 07:30 बजे से शाम 04:23 बजे तक।

गुलिक काल- सुबह 10:37 बजे से दोपहर 12:11 बजे तक।

दुर्मुहूर्त- सुबह 11:40 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक।

मकर

आज का दिशाशूल:

आज का दिशाशूल दक्षिण है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल एक अशुभ दिशा है, जिस तरफ किसी विशेष वार (दिन) पर यात्रा करना या किसी जरूरी काम के लिए निकलना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि दिशाशूल की दिशा में यात्रा करने से बाधाएं, चोट-चपेट, मानसिक तनाव या कार्य में असफलता प्राप्त होती है।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज का पंचांग 17 सितंबर: गुरुवार को पूजा-पाठ के बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त