आज का पंचांग 16 सितंबर: स्कंद षष्ठी आज, यहां देखें बुधवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj ka panchang 16 September 2026: आज बुधवार के दिन श्रीगणेश की पूजा की जाती है। इसके अलावा आज स्कंद षष्ठी व्रत है। यह व्रत भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। जानें 16 सितंबर का विस्तृत पंचांग।

Aaj ka panchang 16 September 2026
आज का पंचांग 16 सितंबर 2026

Today panchang, आज का पंचांग 16 सितंबर: आज 16 सितंबर 2026, बुधवार को स्कंद षष्ठी व्रत है। स्कंद षष्ठी व्रत में भगवान कार्तिकेय की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आज बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से बप्पा का आशीर्वाद मिलता है और जीवन के संकटों से मुक्ति मिलती है। देखें आज 16 सितंबर का विस्तृत पंचांग:

आज का पंचांग:

पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार, 16 सितंबर, बुधवार, शक संवत्: 25,भाद्रपद,(सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 31, भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 04, रबि-उल्सानी, 1448 विक्रमी संवत्: भाद्रपद शुक्ल पंचमी तिथि प्रातः 09 बजे तक पश्चात षष्ठी तिथि, विशाखा नक्षत्र सायं 05.23 मिनट तक, वैधृति योग दोपहर 12.23 मिनट तक, पश्चात विष्कुम्भ योग। चन्द्रमा तुला राशि में प्रातः 10.49 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। शरद ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्।

आज सूर्य और चंद्रमा का समय:

सूर्योदय: सुबह 05:43 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:04 बजे

चंद्रोदय: सुबह 09:33 बजे

चंद्रास्त: रात 08:24 बजे

आज के शुभ मुहूर्त:

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:57 बजे से सुबह 06:43 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:20 बजे से सुबह 07:28 बजे तक।

विजय मुहूर्त- दोपहर 03:51 बजे से शाम 04:41 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- रात 08:02 बजे से रात 08:25 बजे तक।

सायाह्न सन्ध्या- रात 08:02 बजे से रात 09:10 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 01:52 बजे से अगले दिन सुबह 07:30 बजे तक।

अमृत सिद्धि योग- दोपहर 01:52 बजे से अगले दिन सुबह 07:30 बजे तक।

रवि योग- दोपहर 01:52 बजे से अगले दिन सुबह 07:30 बजे तक।

आज के अशुभ मुहूर्त:

राहुकाल- दोपहर 01:45 बजे से दोपहर 03:19 बजे तक।

यमगण्ड- सुबह 09:03 बजे से सुबह 10:37 बजे तक।

गुलिक काल- दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:45 बजे तक।

विडाल योग- दोपहर 01:52 बजे से अगले दिन सुबह 07:30 बजे तक।

वर्ज्य- शाम 06:17 बजे से रात 08:03 बजे तक।

दुर्मुहूर्त- दोपहर 01:20 बजे से दोपहर 02:10 बजे तक।

तु

आज का दिशाशूल:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिशाशूल एक अशुभ दिशा है, जिस तरफ किसी विशेष वार (दिन) पर यात्रा करना या किसी जरूरी काम के लिए निकलना शुभ नहीं माना गया है। मान्यता है कि दिशाशूल की दिशा में यात्रा करने से बाधाएं, चोट-चपेट, मानसिक तनाव या कार्य में असफलता प्राप्त होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़स्कंद षष्ठी आज, यहां देखें बुधवार के पूजन के शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल