आज का पंचांग 14 सितंबर: गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज व्रत आज, देखें पूजन मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा समेत विस्तृत पंचांग
Aaj ka panchang 14 September 2026: आज गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज व्रत का शुभ संयोग बन रहा है। यहां देखें किस समय करें हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पूजन। 14 सितंबर का ये है विस्तृत पंचांग।

Today panchang, आज का पंचांग 14 सितंबर: आज 14 सितंबर 2026, सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी दोनों व्रत है। हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान श्रीगणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हरतालिका तीज का अत्यंत कठिन व्रतों में से एक माना गया है। इस दिन अन्न और जल का त्याग किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। हरतालिका तीज का व्रत कुंवारी कन्याएं भी करती हैं, कहा जाता है कि इससे सुयोग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान श्रीगणेश के भक्तों के लिए खास होता है। इस दिन भक्त गणपति बप्पा को घर लाते हैं और विधिपूर्वक विराजित करते हैं। इसके बाद अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को धूमधाम से विदा किया जाता है। इस दिन से ही गणेश चतुर्थी के पर्व का समापन होता है। जानें आज हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर बनने वाले शुभ-अशुभ मुहूर्त और विस्तृत पंचांग।
आज का पंचांग:
14 सितंबर, सोमवार, शक संवत् : 23 भाद्रपद (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 29 भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 02 रबि-उल्सानी, 1448, विक्रमी संवत् : भाद्रपद शुक्ल तृतीया तिथि प्रातः 07. 07 बजे तक पश्चात चतुर्थी तिथि, गरकरण, चंद्रमा तुला राशि में (दिन-रात)।
सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। प्रातः 07.30 बजे से प्रातः 09 बजे तक राहुकालम्। भद्रा सायं 07.26 मिनट से। हरितालिका तृतीया। सिद्धि विनायक व्रत। कलंक चतुर्थी (चंद्रदर्शन निषेध)। पत्थर चौथ।
सूर्य और चंद्रमा का समय:
सूर्योदय: सुबह 5:53 बजे
सूर्यास्त: शाम 6:14 बजे
चंद्रोदय: सुबह 09:06 बजे
चंद्रास्त: रात 08:04 बजे
आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 05:55 बजे से सुबह 06:40 बजे तक।
प्रातः सन्ध्या- सुबह 06:18 बजे से सुबह 07:26 बजे तक।
अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:20 बजे से दोपहर 02:11 बजे तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 03:52 बजे से शाम 04:43 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त- रात 08:06 बजे से रात 08:29 बजे तक।
सायाह्न सन्ध्या- रात 08:06 बजे से रात 09:14 बजे तक।
रवि योग- सुबह 10:25 बजे से अगले दिन सुबह 07:27 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल- सुबह 09:01 बजे से सुबह 10:36 बजे तक।
यमगण्ड- दोपहर 12:11 बजे से दोपहर 01:46 बजे तक।
गुलिक काल- दोपहर 03:21 बजे से शाम 04:56 बजे तक।
विडाल योग- सुबह 07:26 बजे से सुबह 10:25 बजे तक।
वर्ज्य- शाम 04:21 बजे से शाम 06:03 बजे तक।
दुर्मुहूर्त- दोपहर 02:11 बजे से दोपहर 03:02 बजे तक।
भद्रा- दोपहर 03:50 बजे से अगले दिन सुबह 04:14 बजे तक।


