आज का पंचांग ( 14 अक्टूबर): नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा के ये हैं शुभ-अशुभ मुहूर्त, देखें पंचांग
आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026: इस समय नवरात्रि चल रहे हैं। आज नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। देखें आज के शुभ-अशुभ मुहूर्त।

Aaj ka panchang 14 October 2026, नवरात्रि के चौथे दिन का पंचांग: आज 14 अक्टूबर 2026, बुधवार को नवरात्रि का चौथा दिन है। नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा की पूजा करने से रोगों और शोकों से मुक्ति मिलती है और आयु, यश और बल की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
नवरात्रि के चौथे दिन बुधवार का शुभ संयोग बन रहा है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। श्रीगणेश को हिंदू धर्म में प्रथम पूजनीय देवता माना गया है। मान्यता है कि बुधवार के दिन गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा करने से संकटों से रक्षा होती है और बुद्धि, ज्ञान और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज का दिन मां दुर्गा के साथ श्रीगणेश की कृपा पाने के लिए खास रहने वाला है। जानें आज का शुभ पंचांग:
आज का पंचांग:
14 अक्टूबर, बुधवार, शक संवत्: 22, आश्विन (सौर) 1948 पंजाब पंचांग: 28, आश्विन मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 02, जमादि उल्लावल, 1448 विक्रमी संवत्: आश्विन शुक्ल चतुर्थी तिथि रात्रि 01.14 मिनट तक पश्चात पंचमी तिथि, अनुराधा रात्रि 04.03 मिनट तक पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र, आयुष्मान योग रात्रि 08.39 मिनट तक पश्चात सौभाग्य योग, चन्द्रमा वृश्चिक राशि में (दिन रात।सूर्य दक्षिणायन। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। गण्डमूल रात्रि 04.03 मिनट से।
आज सूर्य और चंद्रमा का समय:
• सूर्योदय: सुबह 06:18 बजे
• सूर्यास्त: शाम 05:58 बजे
• चंद्रोदय: सुबह 09:44 बजे
• चंद्रास्त: रात 08:01 बजे
आज 14 अक्टूबर के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:36 बजे से सुबह 05:24 बजे तक।
अमृत काल : शाम 04 बजकर 38 मिनट से शाम 06 बजकर 23 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05:38 बजे से शाम 06:02 बजे तक।
आज दिन का चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ: सुबह 06:24 बजे से सुबह 07:49 बजे तक।
अमृत: सुबह 07:49 बजे से सुबह 09:15 बजे तक।
शुभ: सुबह 10:40 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक।
लाभ (दोपहर बाद): दोपहर 04:22 बजे से शाम 05:48 बजे तक।
आज के अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल : दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 बजे तक।
गुलिक काल : सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक।
यमगंड : सुबह 07 बजकर 30 मिनट से सुबह 09 बजे तक।

