Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Panchang 14 January 2026 Makar Sankranti Shubh Ashubh Muhurat Rahukaal Time Today
Aaj Ka Panchang : मकर संक्रांति आज, खिचड़ी दान कल, जानें सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang : मकर संक्रांति आज, खिचड़ी दान कल, जानें सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

संक्षेप:

Aaj Ka Panchang 14 January 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त…

Jan 14, 2026 05:42 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Aaj Ka Panchang, आज का पंचांग- 14 January 2026: 14 जनवरी, बुधवार, शक संवत्: 24 पौष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 01 माघ मास प्रविष्टे 2082, इस्लाम: 24 रज्जब, 1447, विक्रमी संवत्: माघ कृष्ण एकादशी तिथि सायं 05.53 मिनट तक पश्चात द्वादशी तिथि, गण्ड योग सायं 07.56 मिनट तक, बालव करण, चन्द्रमा वृश्चिक राशि में (दिन-रात) सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। दोपहर 12 बजे से दोपहर 01.30 मिनट तक राहुकालम्। षट् तिला एकादशी व्रत। मकर संक्रान्ति। निरयण उत्तरायण प्रारंभ। गण्डमूल रात्रि 03.04 मिनट।

मकर संक्रांति आज और खिचड़ी दान कल- एकादशी के कारण 14 जनवरी को चावल और खिचड़ी का सेवन और दान वर्जित रहेगा। एकादशी तिथि 14 जनवरी को शाम 5:53 बजे समाप्त होगी, जिसके बाद द्वादशी प्रारंभ होगी। ऐसे में श्रद्धालु संध्या के बाद दान कर सकते हैं, लेकिन 15 जनवरी की सुबह खिचड़ी दान करना उचित रहेगा।

सूर्योदय 07:15 ए एम

सूर्यास्त 05:45 पी एम

चन्द्रोदय 04:26 ए एम, जनवरी 15

चन्द्रास्त 01:49 पी एम

मकर संक्रान्ति- जनवरी 14, 2026, बुधवार

मकर संक्रान्ति पुण्य काल - 03:13 पी एम से 05:45 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 32 मिनट्स

मकर संक्रान्ति महा पुण्य काल - 03:13 पी एम से 04:58 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 45 मिनट्स

मकर संक्रान्ति का क्षण - 03:13 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त 05:27 ए एम से 06:21 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:54 ए एम से 07:15 ए एम

अभिजित मुहूर्त कोई नहीं

विजय मुहूर्त 02:15 पी एम से 02:57 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 05:43 पी एम से 06:10 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 05:45 पी एम से 07:06 पी एम

अमृत काल 03:23 पी एम से 05:10 पी एम

निशिता मुहूर्त 12:03 ए एम, जनवरी 15 से 12:57 ए एम, जनवरी 15

सर्वार्थ सिद्धि योग 07:15 ए एम से 03:03 ए एम, जनवरी 15

अमृत सिद्धि योग 07:15 ए एम से 03:03 ए एम, जनवरी 15

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल 12:30 पी एम से 01:49 पी एम

यमगण्ड 08:34 ए एम से 09:53 ए एम

गुलिक काल 11:11 ए एम से 12:30 पी एम

दुर्मुहूर्त 12:09 पी एम से 12:51 पी एम

गण्ड मूल 03:03 ए एम, जनवरी 15 से 07:15 ए एम, जनवरी 15 विंछुड़ो पूरे दिन

बाण अग्नि - 03:13 पी एम तक

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

संक्षिप्त विवरण


योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
;;;