आज कब से लग रही है तीज तिथि, हरतालिका तीज कब से, पढ़ें आज 13 सितंबर का पंचांग
Aaj Ka Panchang: आज द्वितीया तिथि है और हरतालिका तीज की तिथि भी सुबह से शुरू हो रही है। ऐसे में हरतालिका तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा और आज के शुभ मुहूर्त भी पढ़ें

आज 13 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज से ही तृतीया तिथि भी शुरू हो रही है। सुबह 7.08 मिनट से तृतीया तिथि का मान लग रहा है। लेकिन हरतालिका तीज का व्रत उदया तिथि में कल मनाया जाएगा। आज उदया तिथि में द्वितीया तिथि है, तृतीया तिथि उदया तिथि में कल है। ज्योतिष की मानें तो द्वितीया से युक्त तीज व्रत नहीं रखना चाहिए, चतर्थी से युक्त तीज व्रत रख सकते हैं। आज की तिथि पर हस्त नक्षत्र और शुक्ला योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा। पढ़ें 13 सितंबर के संपूर्ण पंचांग में अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और दिनभर के शुभ-अशुभ समय के बारे में।
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया 13 सितंबर की सुबह 7:08 बजे शुरू होकर 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे समाप्त होगी। तीज के दिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से तीज व्रत रखेंगी। चतुर्थी व्रत भी घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना से किया जाता है। 13 सितंबर, रविवार, शक संवत् : 22 भाद्रपद (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 28 भाद्रपद मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 01 रबि-उल्सानी, 1448, विक्रमी संवत् : भाद्रपद शुक्ल द्वितीया तिथि प्रातः 07.09 मिनट तक। चित्रा नक्षत्र, शुक्ल योग दोपहर 01.44 मिनट तक पश्चात ब्रह्म योग, कौलव करण। चंद्रमा कन्या राशि में रात्रि 01.27 मिनट तक उपरांत तुला राशि में। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। वर्षा ऋतु। श्री वराह जयंती। रबि-उल्सानी (मु.) मास प्रारंभ।
13 सितंबर 2026 का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- 04:52 ए एम से 05:39 ए एम
प्रातः संध्या- 05:15 ए एम से 06:26 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:10 पी एम से 12:59 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:37 पी एम से 03:26 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 06:43 पी एम से 07:06 पी एम
सायाह्न संध्या- 06:43 पी एम से 07:53 पी एम
अमृत काल- 07:04 ए एम से 08:40 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:26 ए एम से 01:07 पी एम
अमृत सिद्धि योग- 06:26 ए एम से 01:07 पी एम
रवि योग- 01:07 पी एम से 09:53 पी एम
राहुकाल का समय
शाम 04:56 से शाम 06:29 तक
चंद्रोदय और सूर्योदय का समय
सूर्योदय का समय- 06:05
सूर्यास्त का समय- 18:22
चन्द्रोदय- 07:58
चन्द्रास्त- 19:32
आज का अशुभ मुहूर्त
गुलिक काल- 15:17 − 16:49
राहुकाल: 16:49 − 18:21
यमगण्ड: 12:13 − 13:45
दिन का चौघड़िया
उद्वेग - 06:04 - 07:36
चर - 07:36 - 09:08
लाभ - 09:08 - 10:40
अमृत - 10:40 - 12:12
काल - 12:12 - 13:44
शुभ - 13:44 - 15:16
रोग - 15:16 - 16:48
उद्वेग - 16:48 - 18:20


