Aaj ka panchang 12 march 2026:आज चैत्र मास की नवमी तिथि, जानें राहुकाल और मूल नक्षत्र का समय

Mar 12, 2026 06:54 am ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

Panchang 12 March 2026: 12 मार्च 2026, गुरुवार के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है। आज गुरुवार है, गुरु वार को ब्रहस्पति देव की पूजा होती हैं। गुरुवार व्रत रखते हैं , तो केले के पेड़ की पूजा और सत्यनारायण भगवान का व्रत किया जाता है।

Aaj ka panchang 12 march 2026:आज चैत्र मास की नवमी तिथि, जानें राहुकाल और मूल नक्षत्र का समय

Panchang 12 March 2026: 12 मार्च 2026, गुरुवार के दिन चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पड़ रही है। आज गुरुवार है, गुरु वार को ब्रहस्पति देव की पूजा होती हैं। गुरुवार व्रत रखते हैं , तो केले के पेड़ की पूजा और सत्यनारायण भगवान का व्रत किया जाता है। आज मूल नक्षत्र भी है, जो रात तक रहेगा। इस नक्षत्र में पैदा होने वाले बच्चों के मूल शांत कराए जाते हैं। अगर मूल नक्षत्र के कारण बच्चे का स्वास्थ्य कमजोर रहता हो तो बच्चे की माता को पूर्णिमा का उपवास रखना चाहिए। उग्र और तीक्ष्ण स्वभाव वाले नक्षत्रों को ही मूल नक्षत्र कहा जाता है। दिन में जब भी यह नक्षत्र चल रहे हों और इस नक्षत्र में बच्चे का जन्म हो तो मूल शांति करवाई जाती है। मूल नक्षत्र में अलग-अलग नक्षत्र होते हैं। इसलिए कुंडली को दिखाकर किसी योग्य ज्योतिष से इसके बारे में जानकारी लें। मूल नक्षत्र को , सतैसा या गण्डात कहा जाता है। जब बालक इन नक्षत्रों में जन्म लेता है तो विशेष तरह के प्रभाव देखने में आते हैं। इसलिए इसकी शांति कराना जरूरी है। इस तिथि पर मूल नक्षत्र रात 12.44 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

पं. ऋभुकांत गोस्वामी के अनुसार 12 मार्च, गुरुवार, शक संवत्: 21,फाल्गुन (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 29, फाल्गुन मास प्रविष्टे 2082 इस्लाम: 22, रमजान, 1447 विक्रमी संवत्: चैत्र कृष्ण नवमी तिथि रात्रि 06.30 मिनट तक है, इसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। (सूर्य उदय से पहले) पश्चात दशमी तिथि, मूल नक्षत्र रात्रि 12.44 मिनट तक पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, सिद्धि योग प्रातः 09.59 मिनट तक पश्चात व्यतिपात योग, चंद्रमा धनु राशि में (दिन रात)। सूर्य उत्तरायण। आज राहुकाल दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक रहेगा। गण्डमूल रात्रि 12.44 मिनट तक रहेगा।

आज का शुभ मुहूर्त - 12 मार्च 2026

अभिजीत मुहूर्त- 12:00 − 12:47

ब्रह्रा मुहूर्त- 05:14 से 06:02 तक

गोधूलि मुहूर्त: 06:45 से 07:09 तक

विजय मुहूर्त- 02:48 से 03:36 तक

चंद्रमा और सूर्य का समय - 12 मार्च 2026

सूर्योदय का समय- 06:29

सूर्यास्त का समय- 18:18

चन्द्रोदय- 01:28

चन्द्रास्त- 12:09

आज का अशुभ मुहूर्त - 12 मार्च 2026

गुलिक काल: 09:26 − 10:55

यमगण्ड: 06:29 − 07:57

राहुकाल: 13:52 − 15:21

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!