आज का पंचांग 12 जुलाई: रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आज का पंचांग 12 जुलाई 2026: आज रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन है, जिससे भगवान शिव की पूजा का विशेष संयोग बना है। इस दिन प्रदोष काल और रात्रि में शिव पूजन, जलाभिषेक और मंत्र जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है। 

aaj ka panchang

Aaj Ka Panchang 12 July 2026: 12 जुलाई, रविवार, शक संवत् : 21 आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 28 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम : 26 मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी रात्रि 10.31 मिनट तक। मृगशीर्ष नक्षत्र, वृद्धि योग रात्रि 08.06 मिनट तक पश्चात ध्रुव योग, गर करण। चंद्रमा वृष राशि में सायं 07.07 मिनट तक उपरांत मिथुन राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य उत्तर गोल। ग्रीष्म ऋतु। सायं 04.30 मिनट से सायं 06 बजे तक राहुकालम्। भद्रा रात्रि 10.31 मिनट से। प्रदोष व्रत। मास शिवरात्रि व्रत।

प्रदोष और मासिक शिवरात्रि व्रत आज

आज यानी 12 जुलाई को भगवान शिव की पूजा के लिए खास संयोग बना है। इस बार एक ही दिन रवि प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। ऐसा तिथियों के समय में बदलाव की वजह से हुआ है। रविवार को दिन में त्रयोदशी तिथि रहने से प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। वहीं, शाम के बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो रही है, इसलिए इसी दिन मासिक शिवरात्रि भी मनाई जा रही है। इसी कारण दोनों पर्व एक साथ पड़ रहे हैं।

प्रदोष व्रत हर महीने त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। रविवार को पड़ने की वजह से इसे रवि प्रदोष कहा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन की परेशानियां कम होती हैं।

वहीं, मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और रात में भगवान शिव का जल, दूध और बेलपत्र से अभिषेक करते हैं। साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप भी किया जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक ही दिन पड़ते हैं तो शिव पूजा का महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु शाम को प्रदोष काल में और रात में शिवरात्रि के समय भगवान शिव की विशेष पूजा करते हैं।

सूर्योदय 06:00 ए एम

सूर्यास्त 09:52 पी एम

चन्द्रोदय 04:17 ए एम, जुलाई 13

चन्द्रास्त 08:37 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 04:55 ए एम से 05:28 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:11 ए एम से 06:00 ए एम

अभिजित मुहूर्त 01:24 पी एम से 02:28 पी एम

विजय मुहूर्त 04:35 पी एम से 05:38 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 09:50 पी एम से 10:06 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 09:52 पी एम से 10:41 पी एम

अमृत काल 06:25 पी एम से 07:49 पी एम

निशिता मुहूर्त 01:40 ए एम, जुलाई 13 से 02:13 ए एम, जुलाई 13

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 07:53 पी एम से 09:52 पी एम

यमगण्ड 01:56 पी एम से 03:55 पी एम

आडल योग 02:11 ए एम, जुलाई 13 से 06:01 ए एम, जुलाई 13

विडाल योग 06:00 ए एम से 02:11 ए एम, जुलाई 13

गुलिक काल 05:54 पी एम से 07:53 पी एम

दुर्मुहूर्त 07:45 पी एम से 08:48 पी एम

वर्ज्य 09:56 ए एम से 11:20 ए एम

भद्रा 06:59 पी एम से 05:09 ए एम, जुलाई 13

बाण रोग - 03:39 पी एम से पूर्ण रात्रि तक

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan