Aaj Ka Panchang 11 July 2026: आज भी है योगिनी एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पारण का समय

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Aaj Ka Panchang 11 July 2026: 11 जुलाई, शनिवार को वैष्णव परंपरा के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है, जबकि स्मार्त परंपरा के श्रद्धालु आज द्वादशी में व्रत का पारण करेंगे। पंचांग के अनुसार आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग जैसे कई शुभ संयोग भी बन रहे हैं।

aaj ka panchang

Aaj Ka Panchang 11 July 2026: 11 जुलाई, शनिवार, शक संवत् : 20 आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग: 27 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083,इस्लाम: 25, मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत्: आषाढ़ कृष्ण द्वादशी रात्रि 02.05 मिनट तक पश्चात त्रयोदशी तिथि, कृतिका नक्षत्र प्रातः 11.04 मिनट तक पश्चात रोहिणी नक्षत्र, गण्ड योग रात्रि 12.06 मिनट तक पश्चात वृद्धि योग, चन्द्रमा वृष राशि में (दिन रात) सूर्य उत्तरायण। प्रातः 09 बजे से प्रातः 10.30 मिनट तक राहुकालम्। योगिनी एकादशी व्रत (वैष्णव)।

आज भी है एकादशी व्रत

योगिनी एकादशी 2026 को लेकर इस बार लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुईथी। इसकी वजह स्मार्त और वैष्णव परंपराओं में व्रत की अलग-अलग तिथि है। स्मार्त परंपरा के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई को रखा गया, जबकि वैष्णव परंपरा में 11 जुलाई को गौण (वैष्णव) योगिनी एकादशी मनाई जा रही है। ऐसे में जिन्होंने 10 जुलाई को व्रत रखा था, वे 11 जुलाई को द्वादशी में पारण करेंगे। वहीं, जो श्रद्धालु 11 जुलाई को वैष्णव एकादशी का व्रत रख रहे हैं, वे 12 जुलाई को पारण करेंगे। इसी कारण आज भी कई जगह एकादशी का पालन किया जा रहा है।

व्रत पारण टाइम-

जिन श्रद्धालुओं ने 10 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रखा था, वे आज 11 जुलाई को द्वादशी तिथि में पारण करेंगे। पंचांग के अनुसार पारण का शुभ समय सुबह 5:21 बजे से 9:59 बजे तक है। वहीं वैष्णव परंपरा के अनुसार आज योगिनी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है और उनका पारण 12 जुलाई को होगा।

सूर्योदय 05:59 ए एम

सूर्यास्त 09:53 पी एम

चन्द्रोदय 03:11 ए एम, जुलाई 12

चन्द्रास्त 07:25 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त 04:54 ए एम से 05:27 ए एम

प्रातः सन्ध्या 05:11 ए एम से 05:59 ए एम

अभिजित मुहूर्त 01:24 पी एम से 02:28 पी एम

विजय मुहूर्त 04:35 पी एम से 05:38 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 09:51 पी एम से 10:07 पी एम

सायाह्न सन्ध्या 09:53 पी एम से 10:41 पी एम

अमृत काल 02:07 ए एम, जुलाई 12 से 03:33 ए एम, जुलाई 12

निशिता मुहूर्त 01:40 ए एम, जुलाई 12 से 02:13 ए एम, जुलाई 12

त्रिपुष्कर योग 05:59 ए एम से 07:33 ए एम

सर्वार्थ सिद्धि योग 07:33 ए एम से 04:59 ए एम, जुलाई 12

अमृत सिद्धि योग 07:33 ए एम से 04:59 ए एम, जुलाई 12

आज के अशुभ मुहूर्त

राहुकाल 09:57 ए एम से 11:57 ए एम

यमगण्ड 03:55 पी एम से 05:54 पी एम

गुलिक काल 05:59 ए एम से 07:58 ए एम

विडाल योग 04:59 ए एम, जुलाई 12 से 06:00 ए एम, जुलाई 12

वर्ज्य 09:50 पी एम से 11:16 पी एम

दुर्मुहूर्त 05:59 ए एम से 07:03 ए एम

बाण चोर - 02:29 पी एम तक, 07:03 ए एम से 08:06 ए एम

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan