लव राशिफल 7 मार्च: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल
Love Horoscope Today 7 March 2026: प्यार के रिश्ते में हर एक छोटी-छोटी चीज पर भी ध्यान देना पड़ता है ताकि सब कुछ स्मूदली चलता रहे। नीचे विस्तार से पढ़ें कि आज यानी 7 मार्च के लिए आपकी लव लाइफ में क्या-क्या हो सकता है?

Love Rashifal Today 7 March 2026: प्यार के रिश्ते में हर एक चीज को संभालकर आगे बढ़ना होता है। अब ऐसे में अगर पता चल जाए कि आने वाले समय में हमारी लव लाइफ में क्या हो सकता है तो हर एक फैसला लेना आसान हो जाएगा और सब कुछ स्मूदली चलेगा। आज जानिए कि आपकी लव लाइफ में क्या-क्या चीजें होने वाली हैं? नीचे जानें कि आज यानी 7 मार्च को आपकी लव लाइफ की स्थिति कैसे रहने वाली है?
नीचे पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का विस्तृत लव राशिफल-
मेष (Aries): आज आपक कुछ नया करने का मन होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज से ही कोई नया शौक शुरू करें। ऐसा करने से आपकी मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग हटके करें। इससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा।
वृषभ (Taurus): आज आपकी लव लाइफ पर शुक्र ग्रह का असर ज्यादा रहने वाला है।अगर आप सिंगल हैं तो आपको कोई भरोसेमंद और अच्छे स्वभाव वाला पार्टनर मिल सकता है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो चीजों को बोरिंग ना होने दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी समय बिताएं।
मिथुन (Gemini): आज आपके बात करने का अंदाज लोगों को पसंद आएगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो मस्ती-मजाक से रिश्ते में फिर से प्यार बढ़ेगा।
कर्क (Cancer): आज आपका पूरा ध्यान घर और परिवार पर रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज घर पर छोटी सी गेट-टुगेदर रखने से चीजें बेटर होंगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ घर के काम मिलकर करने से रिश्ता और मजबूत होगा।
सिंह (Leo): आज आपका मन करेगा कि लोग आपको नोटिस करें। आपका कॉन्फिडेंस ही लोगों को आपकी ओर खिंचेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर से आज खुलकर अपना प्यार जाहिर करें। उन्हें स्पेशल फील करवाएं।
कन्या (Virgo): आज आप अपने रिश्ते में समझदारी से काम लेंगे तो चीजें आसान होंगी। अगर आप सिंगल हैं तो आपको जो इंसान पसंद है, उसकी हर एक छोटी बात पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो छोटे-छोटे जेस्चर से आपका रिश्ता और भी मजबूत बन जाएगा।
तुला (Libra): आज रिश्तों में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी रहेगा। अगर आप सिंगल हैं तो अपने लिए कोई ऐसा इंसान ढूंढें जो आपकी पसंद से एकदम मेल खाता हो। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग करें।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपकी फीलिंग्स थोड़ी गहरी हो सकती हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज मन होगा कि कोई स्टेबल रिश्ता जिंदगी में हो। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताएं।
धनु (Sagittarius): आज आपकी लव लाइफ में कुछ नया होने की पूरी संभावना है। अगर आप सिंगल हैं तो अचानक की जाने वाली ट्रैवलिंग के दौरान किसी खास से मुलाकात हो सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देने की कोशिश जरूर करें।
मकर (Capricorn): आज आप अपने रिश्ते में स्थिरता और भरोसा चाहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो ऐसा पार्टनर ढूंढेंगे जो समझदार और जिम्मेदार हो। आपकी चीजों को आसानी से समझता हो। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ फ्यूचर की प्लानिंग करें।
कुंभ (Aquarius): आज नई बातें और नए विचारों से आपके रिश्ते में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप नए लोगों से मिल सकते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो साथ में कुछ नया करने की कोशिश करें।
मीन (Pisces): आज आप अपनों के साथ इमोशनल तौर पर जुड़ना चाहेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज अपने दिल की बात को ही सुनें। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो छोटे-छोटे जेस्चर से आप अपने रिश्ते को और मजबूत बना लेंगे।
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)
ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
वेबसाइट: www.astrozindagi.in
संपर्क: नोएडा: +91 9910094779
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें

