लव राशिफल 6 मार्च: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल

Mar 06, 2026 10:01 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, नीरज धनखेर
share

Love Horoscope Today 6 March 2026: प्यार के रिश्ते में हर एक छोटी-छोटी चीज पर भी ध्यान देना पड़ता है ताकि स्थिति खराब ना हो। लेकिन हर एक फैसला संभलकर ही लेना चाहिए। नीचे विस्तार से पढ़ें कि आज यानी 6 मार्च के लिए आपकी लव लाइफ में क्या-क्या होने वाला है?

लव राशिफल 6 मार्च: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल

Love Rashifal Today 6 March 2026: प्यार का रिश्ता नाजुक होता है। ऐसे में इससे जुड़ा हर एक फैसला में संभलकर लेना चाहिए। ऐसी स्थिति में अगर पहले से ही पता चल जाए कि लव लाइफ में क्या-क्या होने वाला है तो चीजें काफी आसान सी हो जाती हैं। नीचे जानें कि आज यानी 6 मार्च को आपकी लव लाइफ में कैसी स्थिति रहने वाली है?

नीचे पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का लव राशिफल-

मेष (Aries): आज मंगल की वजह से आपकी पर्सनल लाइफ काफी एनर्जेटिक रहने वाली है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी नए शख्स को लेकर आज जल्दबाजी में अपना रिएक्शन ना दें। नहीं तो फालतू का ड्रामा हो सकता है। अगर आप रिश्ते में हैं तो किसी भी तरह की बहस पर तुरंत रिएक्शन देने से पहले एक बार सोचें। ऐसा करने से शांति बनी रहेगी और शाम भी अच्छी जाएगी।

वृषभ (Taurus): आज शुक्र की वजह से आपके मन में फ्यूचर सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी की फीलिंग्स बढ़ सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप अपने फ्यूचर को लेकर ज्यादा सोच सकते हैं। अगर आप किसी लंबे रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर से आज आगे की चीजों को लेकर खुलकर बात करें।

मिथुन (Gemini): आज बुध के चलते आपकी सोशल लाइफ में थोड़ी उलझन हो सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आप किसी की बातों को गलत समझ सकते हैं। ऐसे में बिना पूरी जानकारी लिए किसी पर भी शक ना करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर से पूरी क्लैरिटी के साथ बात करें। आधी-अधूरी बात से गलतफहमी होती है।

कर्क (Cancer): आज चंद्रमा के प्रभाव की वजह से आप बहुत इमोशनल होंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको किसी की बात बुरी लग सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं, तो छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा रिएक्शन दे सकते हैं। इसी वजह से आज शांत रहें।

सिंह (Leo): आज सूर्य की वजह से आपका ईगो हर्ट होगा। अगर आप सिंगल हैं और आपका क्रश अटेंशन नहीं दे रहा है तो आपको लग सकता है कि वह आपको नजरअंदाज कर रहा है। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर पर शक ना करें कि वो किसी और पर ध्यान दे रहा है। बेवजह की बातों से रिश्ता बस खराब होता है।

कन्या (Virgo): बुध का प्रभाव आज आप पर ज्यादा होगा। ऐसे में आप ओवरथिंक कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो किसी डेट को लेकर ज्यादा सोचने से बचें और फालतू का शक ना पालें। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर की हर बात को लेकर ओवरथिंक ना करें। पार्टनर पर भरोसा रखें।

तुला (Libra): आज शुक्र के चलते आपके रिश्ते में बैलेंस रहेगा। आप भी कोशिश करें कि ऐसा ही हो। अगर आप सिंगल हैं और डेट पर जाने वाले हैं तो अपनी किसी चीज को ना छिपाएं। अगर आप रिश्ते में हैं और सिक्योर फील नहीं कर रहे हैं तो इस बारे में पार्टनर से खुलकर बात करें।

वृश्चिक (Scorpio): आपकी फीलिंग्स पर आज मंगल का प्रभाव दिखेगा। अगर आप सिंगल हैं तो किसी के बारे में सब कुछ जल्दी जानने की कोशिश ना करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर पर शक ना करें। भरोसे के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ें।

धनु (Sagittarius): बृहस्पति की वजह से आपको महसूस होगा कि आपको पर्सनल स्पेस चाहिए। अगर आप सिंगल हैं तो सामने वाले शख्स को समझाए कि आपको थोड़ा स्पेस चाहिए। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर को भी समय दें और अपने लिए भी वक्त निकालें।

मकर (Capricorn): शनि की वजह से आप थोड़े सीरियस हो सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो आज के दिन अपनी फीलिंग्स को खुलकर एक्सप्रेस करें। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर से अपनी असली फीलिंग्स शेयर करें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच की दूरियां कम होंगी।

कुंभ (Aquarius): आज ग्रहों की स्थिति ऐसी होगी कि आप इमोशनल तौर पर थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो आपका ऐसा व्यवहार सामने वाले को थोड़ा भ्रमित कर सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने पार्टनर की केयर करें और उन पर थोड़ा ध्यान दें।

मीन (Pisces): आज चंद्रमा के चलते आपकी चिंता थोड़ी बढ़ सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो अपने डेट को लेकर कुछ भी नेगेटिव सोचने से बचें। अगर आप रिश्ते में हैं तो फालतू की चीजों पर ध्यान देने की बजाए सिर्फ अच्छी चीजों पर फोकस करें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएं।

नीरज धनखेर

(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)

ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in

वेबसाइट: www.astrozindagi.in

संपर्क: नोएडा: +91 9910094779

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!