लव राशिफल 5 मार्च: जानें आज कैसी होगी मेष से लेकर मीन राशि वालों की लव लाइफ? पढ़ें विस्तृत लव राशिफल
Love Horoscope Today 5 March 2026: लव लाइफ में हुई एक छोटी सी गलती हर चीज खराब कर देती है। ऐसे में सभी चीजों का ध्यान रखना जरूरी है। नीचे विस्तार से पढ़ें कि आज यानी 5 मार्च के लिए आपकी लव लाइफ में क्या-क्या होने वाला है?

मेष (Aries): आज आप खुद को काफी एनर्जेटिक और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। अगर आप सिंगल हैं तो पहल करके अपने क्रश से बात कर सकते हैं। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डेट का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से आपका रिश्ता और मजबूत होगा और प्यार भी बढ़ेगा।
वृषभ (Taurus): आज अपने करीबियों के साथ सुकून भरे पल बिताने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं तो ऐसे इंसान को ढूंढें जो आपके शांत और भरोसेमंद स्वभाव को पसंद करे। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो साथ में छोटी-छोटी खुशियां शेयर करें और कभी-कभी कुछ खास भी प्लान करें। साथ में बिताया अच्छा समय किसी बड़े सरप्राइज से ज्यादा खास लगेगा।
मिथुन (Gemini): आज लोगों से क्लैरिटी के साथ बात करें नहीं तो आपकी बात गलत समझी जा सकती है। अगर आप सिंगल हैं तो नए शख्स को अपनी फीलिंग्स घुमा-फिराकर ना बताएं। जो भी कहना है डायरेक्ट कहें। अगर आप रिश्ते में हैं तो अपनी फीलिंग्स आसान से शब्दों में बयान करें।
कर्क (Cancer): आज के दिन आप अपनों के लिए इमोशनल हो सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं तो अपनों को यह बताने में झिझकें नहीं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर का ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा रोकटोक करने की कोशिश ना करें। आपको समझना होगा कि रिश्ते में थोड़ा स्पेस देना भी जरूरी होता है।
सिंह (Leo): आज आप चाह सकते हैं कि आपकी हर एक कोशिश की तारीफ की जाए। अगर आप सिंगल हैं तो ऐसे इंसान को ढूंढने की कोशिश करें जो आपको सही से समझ पाए। अगर आप रिश्ते में है बराबर की चीजें करें। अगर आप चाहते हैं कि आपको उनका अटेंशन मिले तो आपको भी ये चीज उनके लिए जरूर करनी चाहिए।
कन्या (Virgo): छोटे-छोटे जेस्चर से अपना प्यार जताएं। अगर आप सिंगल हैं तो उन लोगों की ओर ध्यान दें जो आपका ख्याल रखते हैं। अगर आप किसी के साथ रिश्ते में हैं तो आपक एक छोटा काम भी पार्टनर के लिए बहुत बड़ी बात है। ऐसे में अपने एफर्ट्स कम ना होने दें।
तुला (Libra): आज आप अपने रिश्ते में बैलेंस जरूर बनाकर रखें। अगर आप सिंगल हैं तो आज किसी ऐसे इंसान से जुड़ने की कोशिश करें जिसकी सोच आपसे मिलती हो और उसके शौक भी आपके जैसे हो। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो आज ऐसे प्लानंस बनाएं जो आपके पार्टनर को भी पसंद आए।
वृश्चिक (Scorpio): आज आप प्यार में गहराई और इमोशनंस ज्यादा महसूस करने वाले हैं। अगर आप सिंगल हैं तो जब भी नए लोगों से मिले तो अपने असली नेचर को ना छिपाएं। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो आज के दिन पार्टनर से खुलकर दिल की बात कहें। इससे आप लोगों के बीच भरोसा बढ़ेगा और रिश्ता और भी मजबूत बनेगा।
धनु (Sagittarius): आज हो सकता है कि आपको मन करें कि कुछ नया या मजेदार किया जाए। अगर आप सिंगल हैं तो आज ट्रैवलिंग या फिर एक्टिविटी के दौरान किसी नए इंसान से मुलाकात हो सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर के साथ कोई एडवेंचर या फिर मजेदार प्लान बनाएं।
मकर (Capricorn): अगर आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है तो आपको धैर्य रखने की जरूरत है। साथ ही आपको और मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। वहीं अगर आप रिश्ते में हैं तो अपने हर फैसले और प्लान में पार्टनर को जरूर शामिल करें। इससे आपके प्रति उनका भरोसा और भी बढ़ेगा।
कुंभ (Aquarius): आज हो सकता है कि आपका मन करें कि किसी भरोसेमंद इंसान से दिल की बात शेयर की जाए। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी समझदारी और थोड़ा हटके वाली सोच लोगों को आपकी ओर खींच सकती है। अगर आप रिश्ते में हैं तो पार्टनर की हर एक छोटी बात का ध्यान रखें।
मीन (Pisces): आज आपकी फीलिंग्स काफी मजबूत होंगी। आपका इंट्यूशन भी काफी अच्छा होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज अपने दिल की सुनें और नए लोगों से जुड़े। रिश्ते में हैं तो अपने जेस्चर से प्यार जताएं नाकि सिर्फ बातों से। आपका छोटा सा केयरिंग जेस्चर पार्टनर के लिए बहुत मायने रखेगा।
नीरज धनखेर
(वैदिक ज्योतिषी, संस्थापक- एस्ट्रो जिंदगी)
ईमेल: info@astrozindagi.in, neeraj@astrozindagi.in
वेबसाइट: www.astrozindagi.in
संपर्क: नोएडा: +91 9910094779
लेखक के बारे में
Garima Singhशॉर्ट बायो
गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।
परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।
करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।
विशेषज्ञता
वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल
और पढ़ें

